फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dharmantaran

अब युवती को मूल धर्म में लाने की कोशिश

Sat, 26 Jun 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
dharmantaran
तिलहर (शाहजहांपुर)। धर्मांतरण के बाद युवती को मूल धर्म में लाने की कोशिश शुरू हो गई है। पिता का कहना है कि बेटी को दिल्ली से वापस बुलाकर उससे बात करेंगे तो दूसरी हिंदूवादी संगठन भी इस कार्य के लिए आगे आए हैं। फिलहाल परिवार की ओर से किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हिंदू युवती दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टिकट विंडो में नौकरी करती है। युवती के पिता रिटायर्ड फौजी हैं। उनके तीन पुत्रियां हैं। हवाई अड्डे पर काम करने वाली उनकी सबसे बड़ी बेटी है। युवती का कहना है कि उसने दुबई में अच्छे वेतन पर नौकरी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया है। युवती का 19 मई को पुणे (महाराष्ट्र) में नौकरी करने वाले हिंदू युवक से विवाह हुआ था। उसके बाद ही उसने 27 मई को धर्म परिवर्तन कर लिया।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि पुलिस की जांच से उसे उसकी बेटी के धर्म परिवर्तन का पता चला। इसके बाद उसने बेटी को यहां घर बुला लिया। उसने यहां आकर धर्म परिवर्तन की बात बताई और दुबई जाकर नौकरी करने की अनुमति मांगी। इस पर मना कर दिया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी के धर्म परिवर्तन किए जाने से घर के सभी लोग परेशान हैं। बताया कि बेटी कल दिल्ली चली गई। उसे बुलाकर दोबारा बातचीत की जाएगी और समझा-बुझाकर घर वापसी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज और अन्य हिंदू संगठनों ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए युवती की घर वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आर्य समाज के दासीराम आर्य, जितेंद्र आर्य, वीरेंद्र कुमार आर्य, सुनीत बाबू ने कहा कि युवती का धर्मांतरण एक सोची समझी साजिश है। उसका बहला-फुसलाकर धर्मांतरण किया गया है। कहा कि परिजन से मिलकर युवती की घर वापसी के प्रयास किए जाएंगे। वहीं बजरंग दल के जिला प्रमुख राजेश अवस्थी ने कहा कि यह घटना हिंदू समाज पर कुठाराघात है। युवती को पैसों का लालच देकर गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि युवती को समझा-बुझाकर उसकी घर वापसी कराई जाएगी। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे ने कहा कि यह मामला दिल्ली क्षेत्र का है। फिलहाल इस मामले में अब तक यहां पर किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। धर्म परिवर्तन उनके परिवार का निजी मामला है। इस पर वह कुछ नहीं कह सकते।

-
मीडिया के जरिये धर्मांतरण की जानकारी मिली है। न तो कोई शिकायत आई है और न पिता या बेटी ने पुलिस से संपर्क किया है। अगर शिकायत आती है या कोई मदद मांगी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed