फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dharm parivartan

धर्मांतरण मामला : युवती के परिजन कर रहे कार्रवाई की तैयारी

Mon, 28 Jun 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
dharm parivartan
तिलहर। दुबई में नौकरी के लालच में धर्म परिवर्तन कर आयशा बनने वाली कस्बे की युवती का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। वह कहां पर और किस हाल में है, घरवाले कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। पिता ने भी मीडिया से दूरी बना ली है। उधर, सूत्रों का कहना है कि परिवार के बुजुर्ग धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में हैं। परिजन आपस में तय कर पुलिस कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टिकट विंडो में नौकरी करती है। दुबई में मुस्लिम महिलाओं को अधिक सेलरी पर नौकरी के लालच में उसने दिल्ली में धर्म परिवर्तन करके नाम आयशा रख लिया। दुबई जाकर नौकरी करने और धर्म परिवर्तन की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वे हैरान रह गए। परिजन ने युवती की 19 मई को पुणे, महाराष्ट्र में एक कंपनी में मैनेजर की नौकरी करने वाले मुरादाबाद निवासी एक हिंदू युवक से विवाह कर दिया था। ससुराल में जाने के बाद युवती सीधे दिल्ली चली गई और उसने 27 मई को धर्म परिवर्तन करके अपना नाम आयशा रख लिया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले युवती अपने घर तिलहर आई थी। तब उसने घरवालों और मीडिया से बताया था कि उसने दुबई में मुस्लिम महिलाओं को अधिक पगार मिलने के लालच में बगैर जोर-जबरदस्ती के धर्म परिवर्तन किया है। उसे कोई ग्लानि नहीं है। यह खबर अगले दिन सुर्खियों में छपने के बाद युवती अंडरग्राउंड हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आर्य समाज सहित कई हिंदू संगठन युवती को उसके धर्म में वापसी कराने के लिए सक्रिय हैं। दो दिन पहले उसके पिता ने बताया था कि वह दिल्ली चली गई है, लेकिन अगले दिन उन्होंने कहा कि उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। पिता ने दिल्ली जाकर उसे ढूंढने की बात कही थी। पिता ने यह भी कहा था कि बेटी को वापस लाकर समझा-बुझाकर धर्म में वापसी कराई जाएगी।

पिता ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। युवती ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन की बात कही थी। अगर कोई आरोप लगाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से पुलिस ने एक बार बात की है। कोई खुफिया जांच नहीं चल रही है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed