फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dhanteras

धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा, खरीदारी को उमड़ी भीड़

Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
dhanteras
शाहजहांपुर में धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिला । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में खूब धनवर्षा हुई। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। किसी ने सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदे, कोई दो व चार पहिया वाहन खरीदकर घर लाया। सबसे ज्यादा बर्तनों की खरीदारी हुई। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने से दुकानदार खुश नजर आए। बाजार में तकरीबन एक अरब से ज्यादा खरीदारी का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस पर मुहूर्त देख लोग घरों से खरीदारी को निकले। शहर के बहादुरगंज, सदर बाजार, चौक, केरूगंज, जलालनगर बजरिया में सजे प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने बर्तन, सोने चांदी के आभूषण, टीवी, एसी, माइक्रोवेव सरीखे इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद खरीदे। दोपहिया वाहनों की खरीदारी हुई। कार बाजार में भी रौनक रही। साथ ही दीया, खील-खिलौना, कंदील, झालर, मिठाई आदि की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

फुटपाथ पर रुई, सजावटी सामान, झालर, कैलेंडर की दुकानें सजीं थीं। होम एप्लाइंसेस, गिफ्ट सेंटर, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े के शोरूम में दिनभर भीड़ लगी रही। बाजारों में उपलब्ध विभिन्न आइटम व डिजाइनों को खरीदने में खासा उत्साह देखा गया। एक तो त्योहार उस पर लुभावने आफर लोगों को बाजार की ओर खींच रहे हैं। दिनभर शहर के सभी बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। देर रात तक हुई खरीदारी में करीब एक अरब का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, दीये और झाडू घर ले गए
इलेक्ट्रॉनिक झालरों से घरों को सजाने के बढ़ते चलन के बावजूद अब लोग मिट्टी के दीये खरीदने में भी रुचि लेने लगे हैं। बाजार में मिट्टी के दीये 60 से 100 रुपये सैकड़ा के हिसाब से बिके। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के भाव 50 से लेकर 1000 तक रहे। लेकिन इन पर लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। खील और चीनी के खिलौनी की भी खरीदारी हुई। लक्ष्मी की प्रतीक झाड़ू को खरीदकर लोग घर ले गए।
परंपरागत बर्तनों के साथ खूब बिके मॉर्डन बर्तन
धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। लोगों ने परंपरागत स्टील, पीतल, तांबा, फूल, आदि धातुओं के साथ ही कुक वेयर उत्पादों की खरीदारी की। बर्तन विक्रेता पंकज टंडन ने बताया कि इस बार ब्रांडेड कंपनियों की उत्पादों मांग रही। नॉन स्टिक, हार्डएनोडाइज, इंडक्शन बेस, सैंडविच बॉटम, कुक वेयर, टेबिल वेयर आइटम लोगों ने खरीदे। बोन चाइना, ब्लास वेयर के साथ पूजा बर्तनों की खरीदारी हुई है।
सिक्के और लक्ष्मी गणेश की रही मांग
सराफा बाजार में लोगों ने सोना-चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी गणेश के स्वरूप खरीदे। आभूषणों में ब्रांडेड की डिमांड रही। सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। सबसे अधिक सोने-चांदी के सिक्के खरीदे गए। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी पूजा थाली, डॉलर आदि की खरीदारी भी खूब हुई है। जिन घरों में आने वाले दिनों में शादी-बारातें हैं, उन लोगों ने आभूषण खरीदे।
बाइक और कार बाजार में रही रौनक
ऑटोमोबाइल कारोबारी अनुज कपूर ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर दोपहिया वाहनों की खरीद पर दिखाई नहीं दिया। बाइक और स्कूटी की खरीदारी हुई। चार पहिया वाहनों के विक्रेता वीपी सिंह ने बताया कि सेमी कंडक्टर की सप्लाई न होने के कारण शोरूम पर कारों का स्टॉक कम हो गया है। इसलिए कार खरीदने की इच्छा रखने वालों को थोड़ा निराश होना पड़ा। कार खरीद में पिछले साल की अपेक्षा इस बार 25 प्रतिशत गिरावट आई। हालांकि धनतेरस पर कार बाजार में रौनक रही।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बिके एलईडी और किचेन प्रोडक्ट
इलेक्ट्रानिक उत्पादों के शोरूम पर रौनक रही। सुबह से शाम तक लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते रहे। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के विक्रेता राजीव गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा एलईडी और किचेन प्रोडक्ट की खरीदारी हुई। जरूरत के हिसाब से फ्रीज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, एलईडी, एसी, हीटर आदि खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed