फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dhan khareed

मंडियों में दिन भर सूने पड़े रहे धान खरीद केंद्र, नहीं हुई आवक

Sat, 02 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
तिलहर मंडी समिति परिसर में आरएफसी प्रथम का लगा धान खरीद केंद्र। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए जनपद की मंडियों में विभिन्न क्रय एजेंसियों के खरीद केंद्र शुक्रवार सुबह से खुल गए। हालांकि, अधिकांश केंद्रों पर शासन से निर्धारित व्यवस्थाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। धान खरीद से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि अभी नई फसल में नमी शासन के निर्धारित मानक 16 प्रतिशत से अधिक होने के कारण पहले दिन क्रय केंद्रों पर आवक नहीं हुई, लेकिन सोमवार से सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है, बशर्ते लगातार धूप निकलने के साथ ही मौसम शुष्क और सामान्य बना रहे।
विज्ञापन

शासन से जनपद को इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 46.81 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है। गत वर्ष की तुुलना में खरीद लक्ष्य अधिक होने के बावजूद क्रय केंद्र घटाकर 126 कर दिए गए। डीएम ने इनमें से 64 केंद्र मंडी परिसरों के लिए स्वीकृत किए हैं, क्योंकि अधिकांश किसान नजदीकी मंडियों में ही अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं। रोजा, पुवायां, बंडा, तिलहर और जलालाबाद मंडियों में अभी तक सभी क्रय केंद्र व्यवस्थित नहीं हो सके और जो क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहे, वहां किसान नहीं पहुंचे। इनमें से अधिकांश किसानों ने अपने धान की तौल गल्ला आढ़तों पर 1200 से 1300 रुपये क्विंटल के भाव पर कराई क्योंकि उसमें नमी 19 से 22 प्रतिशत तक निकल रही है।
विज्ञापन

खास यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वीकृत शेष 60 केंद्रों में अधिकांश का अभी तक अता-पता नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि दो दिन के अंदर सभी क्रय केंद्र खोलकर वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय के अनुसार धान में नमी ज्यादा निकल रही है और इसीलिए पहले दिन सरकारी सेंटरों पर किसान नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि शनिवार को गांधी जयंती और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण दो दिन केंद्र बंद रहेंगे, लेकिन इस बीच मौसम सामान्य बना रहा तो सोमवार से मंडियों में सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। पहले दिन किसी भी केंद्र पर तौल नहीं हो सकी। मंडी निरीक्षक राजेश ने बताया कि पीसीएफ के दो, मंडी का एक, पीसीएफ के दो, क्रय विक्रय का एक और यूपी एसएस के दो केंद्र प्रभारियों ने केंद्र खोलने के लिए अपना सामान उठा लिया है। चार केंद्र प्रभारी अपना सामान लेने शाम तक नहीं पहुंचे हैं। आरएफसी प्रथम के केंद्र प्रभारी कौशल किशोर ने बताया कि धान अभी गीला आ रहा है। आवक भी बहुत कम है। उनके केंद्र पर आज कोई भी धान नहीं आया। आरएफसी द्वितीय पर भी सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed