फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhamma consciousness in Jalalabad , Katra , has welcomed in Tilhar

धम्म चेतना यात्रा का जलालाबाद, कटरा, तिलहर में हुआ स्वागत

Thu, 16 Jun 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Dhamma consciousness in Jalalabad , Katra , has welcomed in Tilhar
धम्म चेतना यात्रा का जलालाबाद, कटरा, तिलहर में हुआ स्वागत
अखिल भारतीय भिक्षु संघ के तत्वावधान में निकाली जा रही धम्म चेतना यात्रा बृहस्पतिवार को जलालाबाद, कांट, पुरैना, बुधवाना, विक्रमपुर, चंदोखा, कटरा, तिलहर में सभा हुई और शाम को पुवायां रोड स्थित बौद्ध विहार में अंबेडकर अनुयायियों दलित समाज की सभा हुई। इसमें आल इंडिया भिक्षु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत डा. धम्म वीरियो ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य बौद्ध, दलित, शोषित वंचित समाज में धार्मिक सामाजिक राजनैतिक चेतना पैदा करना है। सारनाथ से शुरू होकर पूरे प्रदेश में चेतना यात्रा निकाली जा रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी देश दुनिया में अच्छा कार्य कर रहे हैं उनके हाथों को मजबूत करने के लिए धम्म बंधुओं को बढ़-चढ़कर अपना योगदान देना चाहिए। 
विज्ञापन

इससे पहले यह यात्रा जलालाबाद पहुंची। इस यात्रा में शामिल बौद्ध भिक्षुओं का उबरिया मंदिर पर मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कश्यप के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा जुलूस के रूप में उसे लेकर कस्बा स्थित मैरिज लान में पहुंचे। यात्रा में शामिल बौद्ध भिक्षुओं को यहां भोजन कराया गया तथा दक्षिणास्वरूप उन्हें नगदी भेंट की गई। यात्रा में शामिल बौद्ध भिक्षुओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेन चौराहे पर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। दोपहर बाद यह यात्रा कटरा को रवाना हो गई। इस दौरान भाजपा विधानमंडल दल नेता और नगर विधायक सुरेश खन्ना, सांसद कृष्णाराज, भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र अनावा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शाहजहांपुर प्रभारी पूरनलाल लोधी, जेपीएस राठौर, यात्रा प्रभारी डीपी सिंह, यात्रा प्रमुख रामसिंह, ब्रज क्षेत्र के यात्रा प्रभारी दुर्विजय शाक्य, सत्येंद्र सहाय, अशोक यादव, संजीव गुप्ता, अजय प्रताप चौहान, गौरव राघव, योगेंद्र प्रताप सिंह, वैभव त्रिवेदी, क्रांति मिश्रा, राजाराम वर्मा, सुरेंद्र बाल्मीकि, मुरारीलाल भास्कर,  दिनेश सिंह राठौर, मलिखान लोधी, जितेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश गुप्ता, अंश्ुाल चौहान, पंकेश मिश्र, सुधीर गुप्ता समेत कलान तथा मिर्जापुर से आये बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed