फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhai Ghat Magh Mela Start

जिला पंचायत ने स्थगित किया ढाई घाट मेला का आयोजन

Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dhai Ghat Magh Mela Start
शाहजहांपुर। गंगा में हाल ही में आई बाढ़ के बाद भी जलालाबाद क्षेत्र के ढाई घाट स्थित गंगा तट पर पानी का बहाव सामान्य से अधिक बना हुआ है। यही नहीं, वहां कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला स्थल लंबे समय तक जलभराव बना रहने के कारण वहां जगह-जगह दलदल बन गया है। बीते दिन मेला के प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण में यही कमियां पाए जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने ढाई घाट पर कार्तिक मेला का वार्षिक आयोजन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई भारी वर्षा और नदियों में बाढ़ आने के दौरान जिला पंचायत ने इस वर्ष भी अधिकृत तौर पर ढाई घाट पर कार्तिक मेला नहीं कराने का निर्णय किया था, लेकिन घाट के पंडों-पुजारियों और दुकानदारों के अनुरोध पर यह निर्णय वापस ले लिया गया। तय हुआ कि 15 से 22 नवंबर तक ढाई घाट पर मेला कराने के लिए जिला पंचायत की ओर से वहां श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के लिए बिजली, पेयजल, सड़क आदि की अस्थायी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह यादव ने डीएम से पत्राचार कर मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को मजिस्ट्रेट नामित करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

मेला स्थल के चयन को जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंगलवार को ढाई घाट का दौरा किया तो वहां के हालात मेला के अनुकूल नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर पानी भरा होने से कीचड़ है और आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। वाहन खड़े करने को पार्किंग स्थल की जगह भी नहीं है। पानी अधिक होने से वहां मार्ग का निर्माण कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाजी के जल का बहाव ज्यादा होने और जगह-जगह दलदल होने से वहां कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इसलिए सामूहिक निरीक्षण आख्या में अधिकारियों ने भी मेला निरस्त करने का अनुरोध किया है। निरीक्षण में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, कलान के एसडीएम, जलालाबाद के सीओ, अग्निशमन अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह, अनिरुद्घ यादव व रवीश पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed