फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees were enraptured upon hearing the tales of Shri Krishna's childhood pastimes.

Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन झूम उठे श्रद्धालु

Wed, 07 Oct 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees were enraptured upon hearing the tales of Shri Krishna's childhood pastimes.
शाहजहांपुर में श्री रुद्र बाला जी धाम में कथा सुनाते अंकुर शुक्ला। संवाद
शाहजहांपुर। उस्मानबाग पुलिस चौकी स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में पितृ पक्ष के अवसर पर संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा पितृ मोक्ष यज्ञ के पांचवें दिन कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य पं. अंकुर शुक्ल ब्रजराज दास ने प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की गोकुल की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोचारण और ब्रजवासियों के साथ उनके प्रेमपूर्ण संबंधों का वर्णन किया। गोवर्धन पूजा के दौरान कथा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। इस अवसर पर पुनीत शुक्ल एवं राधे रमन शुक्ल ने पुंडरीकाक्ष की ओर से कथा सेवा में सहभागिता की। पांचवें दिन यजमान रमन शुक्ल, रितु शुक्ला, पुनीत शुक्ल, डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी, अलका अरोड़ा, दिव्या, अधीश दीक्षित, अर्शी दीक्षित आदि ने आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed