फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees started pouring in the pagoda from Brahma Muhurta for Jalabhishek

सावन का तीसरा सोमवार: शिवालयों में ब्रह्ममुहूर्त से जलाभिषेक को उमड़ने लगे श्रद्धालु

Tue, 02 Aug 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees started pouring in the pagoda from Brahma Muhurta for Jalabhishek
शाहजहांपुर के बनखंडी नाथ मंदिर मैं रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को सुबह से श्रद्धालु उमड़ने लगे। शहर के बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, श्री विश्वनाथ मंदिर और पुवायां रोड पर पैना स्थित श्री त्रिलोकीनाथ धाम में शिव पूजन के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से कतारें लगने लगीं। प्रमुख मंदिरों में दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालु पौ फटने से पहले ब्रह्ममुहूर्त में ही स्नान कर और पूजन के थाल सजाकर शिव मंदिरों में पहुंचने लगे। ठीक सुबह चार बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही वहां आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का दूध, दही, शहद, जल आदि से अभिषेक कर पुष्पों से शृंगार कर उन्हें भांग, धतूरा, मिष्ठान्न आदि नैवेद्य अर्पित किया। इस दौरान मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शहर में चौक स्थित श्री चौकसी नाथ मंदिर, लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामनेश्वर मंदिर, आनंदपुरम कॉलोनी के श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की सुबह से दोपहर तक भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से कई मंदिरों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जो भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यातायात सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
बाराकलां (कलान)। यहां के पटना देवकली स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह से श्रद्घालु उमड़ने लगे। इस कारण मंदिर के सेवादारों समेत पुलिस को उनकी कतारें लगवानी पड़ीं। सुरक्षा की निगरानी में कलान के थानाध्यक्ष जग नारायण पांडेय समेत चौकी प्रभारी यशपाल सिंह, गौरव त्यागी आदि जुटे रहे। व्यवस्था में मंदिर के महंत अखिलेश गिरि, बबलू गिरि, नवनीत गोस्वामी, कपिल कुमार, विवेक दीक्षित आदि का सहयोग रहा।

काकुत्स्थ महासभा ने आयोजित किया भंडारा
शाहजहांपुर। काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा ने सोमवार को हथौड़ा चौराहा पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया। व्यवस्था में महासभा के संरक्षक रामबहादुर सक्सेना, जिलाध्यक्ष लालू पुजारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जितेन्द्र वर्मा, प्रमोद सक्सेना, अशोक सक्सेना, सत्यपाल सक्सेना, पिंकी सक्सेना, श्रेयांश सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, आयुष सक्सेना, अमन सक्सेना आदि का सहयोग रहा। संवाद

शाहजहांपुर में सावन माह के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्र?

शाहजहांपुर में सावन माह के तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्र?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed