फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Development-Day was celebrated Spaiyon

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया विकास दिवस

Sun, 15 Mar 2015 11:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Development-Day was celebrated Spaiyon
सपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को धूमधाम से विकास दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने सरकार और पार्टी की उपलब्धियों का बखान करने के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

बिजलीपुरा के पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेश यादव ने कहा कि सपा सरकार के तीन वर्ष के काम अन्य राज्य सरकारों के लिए अनुकरणीय हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जाति-धर्मों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए शिक्षा, चिकित्सा, बिजली आदि कई क्षेत्रों में ऐसे काम किए जिनका बदला जनता वर्ष 2017 में होने वाले चुनाव में चुकाएगी।
विज्ञापन

सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद ने कहा कि पार्टी और सरकार की कथनी-करनी में समानता विरोधी दलों में नहीं दिखाई देती। अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने कहा कि अपने कामों की बदौलत सपा सरकार सूबे को उत्तम प्रदेश बनाएगी। नगर अध्यक्ष कपिल सिंह ने समाजवादी पेंशन योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया। जिला सचिव आफाक अली खां बच्चन के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि श्यामजी शुक्ला, अनवर अली, हफीज अंसारी, जगजीत सिंह टांडे, राजेंद्र यादव, इम्तियाज मंसूरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed