फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Development authority will be formed within a month

Shahjahanpur News: माहभर में विकास प्राधिकरण का होगा गठन

Tue, 10 Dec 2024 01:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 10 Dec 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
Development authority will be formed within a month
अल्हागंज। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में 3.18 करोड़ रुपये की लागत वाली 42 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने एक माह में शासन स्तर से शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का गठन कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

कहा कि आजादी के बाद से हम बाथरूम कल्चर को नहीं अपना पाए थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की लाल किला से की गई अपील के बाद बड़े स्तर पर देशभर में शौचालय निर्मित हो गए। भाजपा सरकार को निरंतर विकास का पर्याय बताते हुए मंत्री ने कहा कि विकास के इसी क्रम में प्रदेशभर में तीन करोड़ आवास बनाए जाने हैं। योगी सरकार में चार एक्सप्रेस-वे मिल चुके हैं और पांचवें की भारत सरकार से मांग की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व वित्त मंत्री ने बस स्टेशन के पास बनाए गए महिलाओं के नवनिर्मित प्रतीक्षालय, शौचालय और महिला पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्थल पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, चेयरमैन शिवानी वर्मा आदि ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। नगर पंचायत के सभासदों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पैंटून पुल को लेकर विधायक ने सपा पर कसा तंज
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल की मांग को लेकर यह कहते हुए सपा पर तंज कसा कि उन्होंने पुल के लिए शासन से 39 लाख 78 हजार रुपये स्वीकृत कराए हैं, लेकिन जब यह बात इंडिया गठबंधन के लोगों को पता लगी तो वे लोग धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि उनके मांगने में भले ही कमी रह गई हो, पर सरकार ने देने में कोई कमी नहीं की है।

000
इन योजनाओं का लोकार्पण
वित्त मंत्री ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें राज्य वित्त आयोग के तहत करीब 1 करोड़ 30 लाख की 25 योजनाएं, 15वें वित्त आयोग के तहत 43 लाख 69 हजार की पांच, पेयजल व्यवस्था योजना में 62 लाख 60 हजार की तीन योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में 61 लाख 21 हजार की छह और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8 लाख 89 हजार की तीन योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed