फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Destruction of crops in the fields seen by the chief secretary

प्रमुख सचिव ने खेतों में जाकर देखी फसलों की बरबादी

Fri, 20 Mar 2015 12:08 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Destruction of crops in the fields seen by the chief secretary
केंद्र
विज्ञापन
और प्रदेश सरकार की विकास और निर्माण योजनाओं की प्रगति सहित बेमौसम बरसात से फसलों को हुआ नुकसान देखने के लिए प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन अनिल कुमार गुरुवार सुबह यहां पहुंचे। उन्होंने विकास भवन सभागार में अफसरोें के साथ बैठक करके 25 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। इससे पहले, सिंधौली ब्लाक के महानंदपुर और कोरोकुइयां गांव के खेतों में जाकर बारिश से फसलों की हुई बर्बादी का आकलन किया।
सिंधौली। शासन की ओर से आए प्रमुख सचिव ने क्षेत्र के गांव महानंदपुर और कोरोकुइयां में पहुंचकर बारिश और हवाओं से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव  महानंदपुर गांव के बाहर नसीबुल्ला के खेत में गेहूं की गिरी फसल देखी तो गाड़ी रुकवाकर पैदल घूमते हुए गांव के दूसरे छोर तक जा पहुंचे। वहां जद्दू, असलम, नसीम, जाकिर खां आदि के खेतों को भी देखा और उनसे बात की।
बाद में कोरोकुइयां के पास दलजीत सिंह समेत कई किसानों के खेतों में फसलों की बर्बादी का जायजा लिया। उन्होंने कोरोकुइयां के प्राथमिक स्कूल में चौपाल लगाकर किसानों से फसलों के नुकसान के बारे में चर्चा की। कोरोकुइयां के लड्डन खां, जकील खां आदि ने फसली नुकसान का मुआवजा दिलाने की गुहार की।
एडीएम (एफआर) पीके श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव को बताया कि गाटा संख्या के हिसाब से सर्वे कार्य जल्द पूरा कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
साहब! मेरे गांव का भी हाल देख लीजिए
पुवायां। प्रमुख सचिव अनिल कुमार महानंदपुर से कोरोकुइयां की ओर बढ़े तो रोड पर पहले से खड़े गांव बरुआरा के नेमपाल, शिववीर, पूसे, जगन्नाथ, शिवकुमार, गुलवीर आदि ने हाथ हिलाकर उनकी गाड़ी रुकवा ली। हाथ जोड़ते हुए ग्रामीण बोले कि साहब गांव में बारिश और तेज हवाओं के कारण हुई फसलों की दुर्दशा मेरे गांव चलकर भी देख लीजिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि लेखपालों की टीम क्षेत्र में सर्वे कर रही है। शासन से धनराशि तय होने के बाद ही सबको मुआवजा मिल सकेगा।  
गर्रा पुल की एप्रोच रोड का संशोधित इस्टीमेट स्वीकृत
नए गर्रा पुल की एप्रोच रोड का संशोधित इस्टीमेट स्वीकृत हो गया है। विकास भवन सभागार में 25 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने ‘बिग बॉस’ अनिल कुमार को यही जानकारी दी। 24 करोड़ की लागत से बनने वाले मोहम्मदी रोड रेलवे क्रासिंग के फ्लाईओवर के बारे में सेतु निगम के प्रतिनिधि ने बताया कि पुल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
डीसीओ ने प्रमुख सचिव को बताया कि 25 लाख से ऊपर लागत वाली चार सड़कें गन्ना विभाग इसी माह के अंत तक तैयार कराएगा। इस मौकेपर प्रमुख सचिव को सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने लोहिय ग्रामों में कराए गए कामों का विवरण दिया।
इससे पूर्व, रिलायंस गेस्ट हाउस में प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक करके फसली नुकसान का सर्वे संवेदनशीलता के साथ कराने और सभी कामों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी डीएम एवं एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।  
गेहूं क्रय केंद्रों की किसानों ने खोली पोल
पुवायां। गांव महानंदपुर प्रमुख सचिव ने किसानों से पूछा कि आप लोग फसल को बेचने के लिए कहां ले जाते है। जिस पर किसानों ने कहा कि वह लोग शाहजहांपुर मंडी में पहुंचकर फसल की बिक्री करते हैं, क्योंकि जब तक गेहूं क्रय केंद्र लगते है तब तक किसानों की आधी से ज्यादा फसल कटकर बिक चुकी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed