{"_id":"695d6f96bc0e825686034b66","slug":"despite-the-procurement-center-being-closed-paddy-was-purchased-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-162323-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्रय केंद्र बंद होने के बावजूद हो गई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्रय केंद्र बंद होने के बावजूद हो गई धान की खरीद
विज्ञापन
जलालाबाद में मंडी में धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा। संवाद
जलालाबाद। समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद की असलियत सोमवार को उस समय उजागर हो गई, जब मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी को मंडी परिसर का जायजा लेने के दौरान वहां खोले गए विभिन्न क्रय एजेंसियों के केंद्र बंद मिले। खास यह है कि मंडलायुक्त के जाने के बाद क्रय केंद्रों पर 4500 धान की खरीद हो गई। यही नहीं केंद्र प्रभारियों की मनमानी से मंगलवार को भी केंद्र बंद रहे। इस दौरान धान लेकर पहुंच किसानों को मजबूरी में गल्ला आढ़तों पर अपनी उपज सस्ते दामों पर बेचनी पड़ी।
सोमवार को समाधान दिवस में जन सुनवाई करने के बाद मंडलायुक्त ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ मंडी जाकर वहां खोले गए धान क्रय केंद्रों का जायजा लेना चाहा। जांच में वहां विभिन्न एजेंसियों के सभी 13 केंद्र बंद मिले। केंद्र प्रभारी और अन्य कर्मचारी भी नदारद मिले और धान की खरीद बंद थी।
इसे लेकर उन्होंने मंडी सचिव विक्रम वाजपेयी से नाराजगी जताते हुए सभी सेंटर नियमित रूप से रोजाना खुलवाने के निर्देश दिए। इसके विपरीत, अधिकारियों के आदेश की अनदेखी कर केंद्र प्रभारियों ने मंगलवार को भी केंद्र नहीं खोले।
विज्ञापन
मंडी सचिव का दावा है कि सोमवार को कुल 4408 क्विंटल धान की खरीद हुई। उन्होंने बताया कि आरएफसी प्रथम और द्वितीय केंद्र पर 599-599 क्विंटल, आरएफसी के तृतीय केंद्र पर 300 क्विंटल और चतुर्थ केंद्र पर 600 क्विंटल धान खरीद हुई। यह भी बताया कि पीसीएफ के मनोरथपुर, पीसीयू के मिर्जापुर और यूपीपीएसएस बरुआ पर 300-300 क्विंटल, यूपीपीएसएस रत्नापुर बेला केंद्र पर 599 क्विंटल, इसी एजेंसी के कलान केंद्र पर 211 क्विंटल तथा यूपीपीएसएस के मंडी के दोनों केंद्रों पर 600 क्विंटल धान खरीदा गया। मंडी सचिव की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को मंडी समिति के केवल दो केंद्रों पर खरीद नहीं हुई, लेकिन शेष केंद्रों पर धान खरीदा गया है।
000
किसानों की बात
पिता के साथ मंगलवार को सुबह करीब 40 क्विंटल धान ट्राॅली में भरकर मंडी लाया हूं, लेकिन यहां सभी सेंटर बंद हैं। अधिकारी भी क्रय केंद्र बंद होने की कोई वजह नहीं बता रहे हैं। मंडी के एक कर्मचारी ने बताया कि अभी लेबर नहीं आई है। अब शाम के चार बज चुके हैं, लेकिन मेरा धान नहीं तौला जा सका। अब इस काम के लिए दोबारा आकर पूरा दिन बर्बाद करना होगा।
-संतराम, खेड़ा बहादुरपुर (जलालाबाद)
--
सोमवार को निरीक्षण में आरएफसी का केवल एक केंद्र बंद मिला था। शेष केंद्र खुले थे। आज केंद्र क्यों नहीं खुले हैं, इसे दिखवाया जा रहा है।
- प्रभात राय, एसडीएम, जलालाबाद