फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deputy CM and BJP State President reached the ancestral village of late MLA Manvendra Singh in Shahjahanpur

UP: दिवंगत मानवेंद्र सिंह के पैतृक गांव पहुंचे उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, शोक संवेदना व्यक्त की

Mon, 08 Jan 2024 01:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 01:54 PM IST
सार

रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दिन में करीब दो बजे मानवेंद्र सिंह के गांव में पहुंचे। उन्होंने मानवेंद्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। 

विज्ञापन
Deputy CM and BJP State President reached the ancestral village of late MLA Manvendra Singh in Shahjahanpur
दिवगंत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। करीब आधे घंटे तक गांव में रुके उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की घड़ी में पूरी पार्टी मानवेंद्र सिंह के परिवार के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे। नेशनल हाईवे स्थित पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दिन में करीब दो बजे मानवेंद्र सिंह के गांव में पहुंचे। उन्होंने मानवेंद्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद दिवंगत विधायक के बड़े पुत्र अरविंद सिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक मानवेंद्र सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। उनके साथ जिला प्रभारी सुरेश राणा, सांसद अरुण सागर, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महापौर अर्चना वर्मा, राकेश मिश्रा अनावा, वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री कृष्णाराज, शिल्पी गुप्ता, अजय यादव, अंशुल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Trending Videos

आंसू नहीं रोक पाए परिजन
शोक संवेदना व्यक्त करने आए नेताओं को देखकर परिजन अपने आंसू नहीं रोक पाए। उप मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक के पुत्र के कंधे पर हाथ रखकर हौसला दिया। इसके बाद वह उनके आवास पर गए। उन्हें देखकर परिवार के सदस्य आंसू नहीं रोक पाए। पत्नी मुन्नी देवी बिलख पड़ीं। दोनों नेताओं ने सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर पर भरोसा रखें।

डिप्टी सीएम का अचानक बना कार्यक्रम
उप मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम का अचानक कार्यक्रम बना था। उनका हेलिकाप्टर रिलायंस गेस्ट हाउस में हेलिपैड पर उतरा। जहां वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर आदि ने उनकी आगवानी की। इसके बाद सड़क मार्ग से उप मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष गांव में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed