{"_id":"619a9a34c5488861ae7acd98","slug":"dengu-shahjahanpur-news-bly4668815151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 14 नए मरीज और मिले, संख्या हुई 993","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 14 नए मरीज और मिले, संख्या हुई 993
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को बुखार के 50 मरीजों की जांच की गई। इसमें 14 मरीज डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले। इनका इलाज किया जा रहा है। पुवायां थाने का एक सिपाही भी डेंगू की चपेट में आ गया है, जिसका उपचार सहारनपुर के अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब तक 993 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
पिछले तीन दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। इसी तरह से ट्रामा सेंटर में भी बुुखार के मरीज कम पहुंच रहे हैँ। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आई है। संवाद
पुवायां में थाने में तैनात सिपाही ललित कुमार को छह दिन पूर्व बुखार आ गया था। सिपाही को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर के अनुसार जिला अस्पताल में जांच से पता चला कि सिपाही को डेंगू है। तबियत में सुधार नहीं होने पर इंस्पेक्टर केबी सिंह ने ललित के परिजन को सूचना दी थी। ललित की मां उसे इलाज के लिए गृह जनपद सहारनपुर ले गई थीं।
विज्ञापन
ललित को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर केबी सिंह ललित का हालचाल ले चुके हैं और उसके बेहतर इलाज के लिए पुलिसकर्मियों के सहयोग से 25 हजार रुपये की राशि एकत्र कर भिजवाई है। सीओ ने बताया कि सिपाही ललित से लगातार कुशलक्षेम जानी जा रही है। उसकी हालत में सुधार है। संवाद