फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dengu feaver

बुखार का कहर : एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत, शाहजहांपुर में डेंगू के दो मरीज भी मिले

Tue, 07 Sep 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
dengu feaver
अस्पताल में भर्ती बीमार संजय अमर पाल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/सिंधौली। बुखार अब जानलेवा हो चुका है। बुखार से ढाई साल के बच्चे और एक कोटेदार की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को उसके खिलाफ तहरीर भी दी है। वहीं सोमवार को जिले में डेंगू के दो मरीज भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से लखीमपुर के रहने वाले एक युवक की जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। युवक को कई दिन से बुखार आ रहा था। संभावना है कि उसे लखीमपुर में ही डेंगू हुआ होगा। युवक लखीमपुर से इलाज के लिए शाहजहांपुर आया है। उसकी तबीयत इलाज के बाद अब ठीक है। वहीं जिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स को भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिंधौली के गांव गोरारायपुर निवासी एक कोटेदार की कई दिन तक बुखार आने के बाद रविवार रात मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्रों में सैकड़ों मरीज रोजाना स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विकासखंड सिंधौली क्षेत्र के गांव गोरारायपुर निवासी कोटेेदार श्रीपाल (45) बुखार से पीड़ित थे। रविवार रात 10:30 बजे शाहजहांपुर में एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। श्रीपाल की पत्नी पुष्पा देवी, बेटा सौरभ (16), बेटी सरिता (13) मां रामदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि श्रीपाल कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह ग्रामीणों को राशन वितरण किया था। दोपहर तीन बजे हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि ठंड से बुखार आ रहा था। बेटी सरिता को भी तीन दिन से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव लुहिचा निवासी सुनील कुमार के ढाई वर्षीय पुत्र अंकुर को दो दिन से बुखार आ रहा था। सुनील अंकुर का उपचार कराने सोमवार सुबह छह बजे निगोही में झोलाछाप के पास आए थे। सुनील के मुताबिक झोलाछाप ने अंकुर को भर्ती कर लिया और इलाज शुरू कर दिया। आरोप है कि तेज बुखार में ड्रिप लगाने से उनके बेटे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। झोलाछाप लगातार बच्चे को ठीक कर देने का आश्वासन देता रहा। सुनील ने निगोही थाना पुलिस को नामजद तहरीर देकर बच्चे का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed