{"_id":"59457c204f1c1b8e7d8b4619","slug":"demonstrators-performed-before-police-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्यालय के सामने व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्यालय के सामने व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला में युवा सर्राफा व्यापारी रोहित वर्मा की संदिग्ध हालत में हुई हत्या के मामले का खुलासा नहीं होने पर शहर के व्यापारी शनिवार को पीड़ित परिवार के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में मृतक के घरवालोेें ने एसपी केबी सिंह से उनके सरकारी आवास पर भेंट की और रोहित की हत्या में लिप्त लोगों की पहचान कर उन्हेें जेल भिजवाने की गुहार की।
काजीटोला निवासी रोहित की शुक्रवार देेर शाम अपने ही घर में संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन घटना का सुराग अभी तक नहीं लग सका। इसी के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मृतक के पिता और दोनों भाइयों के साथ व्यापारी नेता एसपी से मिले।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि जो लोग रोहित की हत्या में लिप्त हैं, उनसे मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान का खतरा हो सकता है। एसपी ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं और 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा हो जाएगा। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला, शकील अहमद, जितेंद्र नाथ शुक्ला, ओमबाबू सराफ, अजय मोहन शुक्ला, बालकृष्ण रस्तोगी आदि मौजूद रहे।