{"_id":"59b97b214f1c1b26688b46b4","slug":"demonstrators-display-on-deteriorating-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ती कानून व्यवस्था पर व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर व्यापारियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद समेत प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को निशाने पर लेकर आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े शहर के व्यापारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद उनका शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव से मिला और उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों के बीच संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ ने कहा कि जब से योगी सरकार प्रदेश की सत्ता में आई है, कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। व्यापारियों समेत आम जन से लूटपाट, छिनैती, राहजनी, हत्या, चोरी, अपहरण आदि वारदातें आए दिन हो रही हैं, लेकिन योगी सरकार बेवजह के मुद्दे उछालकर अपना उल्लू सीधा करने में जुटी है।
जिला महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि योगी राज में प्रशासन सुस्त, अपराधी मस्त और जनता त्रस्त हो रही है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आए दिन लूटपाट की घटनाएं इसका प्रमाण हैं। महिलाओं से बलात्कार आम बात हो गई है, लेकिन पुलिस व प्रशासन मूक दर्शक बना है। इससे अपराधियोें के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर, पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर विरोधी दलों के व्यापारियों समेत आम नागरिकाें पर फर्जी मुकदमे लाद रही है।
विज्ञापन
ज्ञापन में राज्यपाल से कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कराने का अनुरोध करते हुुए कहा गया है कि प्रदेश में ऐसा माहौल बने कि आम नागरिक और व्यापारी निर्भय होकर जीवन बिता सकें। प्रदर्शन में शकील अहमद, जितेंद्र नाथ शुक्ला, ओेम बाबू सराफ, अजय मोहन शुक्ला, बालकृष्ण्ण रस्तोगी, रामप्रकाश गुप्ता, सुनील रस्तोगी, महेश सोलंकी, मोहम्मद तौफीक, मुतका बेग, डॉ. रमाकांत वर्मा, मो. फखरुद्दीन, विनोद वर्मा आदि शामिल रहे।