{"_id":"65feb8f9d82178e2470dff3b","slug":"demonstration-on-kejriwals-arrest-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-115495-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
Sat, 23 Mar 2024 04:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा सरकार और ईडी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव की अगुवाई में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी तो सिर्फ हल्ला बोल किया है। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।
बोले कि केजरीवाल के शिक्षा, स्वास्थ्य के माॅडल की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। केंद्र सरकार को उनका सम्मान करना चाहिए, लेकिन राजनीतिक ईर्ष्या के चलते भाजपा उनकी गिरफ्तारी करवाकर प्रचार-प्रसार से रोकने के लिए एक नई साजिश रची है। भाजपा 400 सीट का सपना देख रही है, परंतु लोकसभा चुनाव में सत्ता विहीन हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जिला महासचिव जेबी सिंह, संतराम सिंह चौहान, वीरेंद्र प्रताप, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह चौहान, अब्दुल्ला सकलेन, अनीता देवी, अमित कुमार वर्मा, अनुराग रस्तोगी उपस्थित रहे।