फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   demonstraion

विरोध में 11 को बंद रहेंगे बाजार

Tue, 09 Dec 2014 12:53 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 09 Dec 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
demonstraion

व्यापारी

विज्ञापन
नेता बनवारी लाल कंछल की लखनऊ में पिटाई प्रकरण के विरोध में व्यापार मंडल कंछल गुट की प्रांतीय इकाई द्वारा 11 दिसंबर को आहूत प्रदेश बंदी सफल बनाने केलिए संगठन की जिला व नगर इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार से बाजारों का भ्रमण करके व्यापारियों से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।

बहादुरगंज में हुई बैठक का ब्यौरा देते हुए उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता और नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पर हुए हमले की तीखी भर्त्सना की। उन्होंने पुलिस की ढिलाई के विरोध में संगठन के प्रांतीय नेतृत्व ने बृहस्पतिवार 11 दिसंबर को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल और जिला महामंत्री मनोज खन्ना ने कहा कि जिले में बाजार बंदी सफल बनाने को चरणबद्घ आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है। वहीं सचिन बाथम और किशोर गुप्ता पूरे शहर के लिए बंदी प्रभारी बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी बाजारों में बैठकें करके शाम को मशाल जुलूस निकलेगा और बुधवार को विभिन्न बाजारों से होकर बाइक रैली निकाली जाएगी। बृहस्पतिवार को जिले के व्यापारी बाजार बंद रखकर मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। बाद में पदाधिकारियों ने विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क करके व्यापारियों को पम्फलेट बांटे। वार्ता और जनसंपर्क में सुरेंद्र सेठ, किशोर गुप्ता, अमित शर्मा, प्रदीप गुप्ता, शशांक कौशिक, नरेश अरोड़ा आदि शामिल रहे।

बाजार बंद कराने को व्यापारी नेताओं ने किया भ्रमण

तिलहर। व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल की पिटाई प्रकरण के विरोध में व्यापार मंडल कंछल गुट की प्रांतीय इकाई द्वारा 11 दिसंबर को आहूत प्रदेश बंदी सफल बनाने केलिए संगठन के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता और प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल यहां पहुंचे। इस दौरान नेताद्वय ने स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों को लेकर बाजारों का भ्रमण करके उक्त दिन अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। जनसंपर्क में संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष जहीर अली, चंदा खां, विनोद गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, गोपीनाथ गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता आदि शामिल रहे।


अभाउ व्यापार मंडल ने किया बंदी का समर्थन

शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष की पिटाई के विरोध में बृहस्पतिवार को आहूत बाजार बंदी का अखिल भारतीय उद्योग (अभाउ)

विज्ञापन
व्यापार मंडल ने समर्थन किया है।

बैठक में जिलाध्यक्ष सर्राफ सतीश वर्मा, संजीव कपूर, देवेश गुप्ता, विनोद राठौर, सुशील दीक्षित, अनीस खां, प्यारे मोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed