फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand to connect Shahjahanpur court with Lucknow bench

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर कोर्ट को लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की मांग

Sun, 02 Jul 2023 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Demand to connect Shahjahanpur court with Lucknow bench
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता। संवाद
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शाहजहांपुर न्यायालय को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की मांग फिर उठाई है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को दिया।
ज्ञापन में बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय जिले से करीब चार सौ किलोमीटर दूर है। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। अधिवक्ताओं और वादकारियों को लखनऊ से होकर इलाहाबाद पहुंचना पड़ता है। जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में निकटता के आधार पर शाहजहांपुर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के आने के बाद वर्ष 1986 से जनपद के अधिवक्ता इसी मांग को लेकर प्रत्येक शनिवार को प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। साथ ही लगातार अधिवक्ताओं की हो रही हत्याओं और उन पर हमलों को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी की गई। इस दौरान बार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार वैश्य, महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार राजवंशी, मुकेश यादव, राहुल शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed