{"_id":"69c13f5d5f01e6e00e0c69ae","slug":"demand-submitted-to-the-dm-for-an-inquiry-into-the-sale-of-government-land-through-a-fraudulent-sale-deed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168719-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरकारी जमीन की फर्जी बैनामे से बिक्री करने की डीएम से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरकारी जमीन की फर्जी बैनामे से बिक्री करने की डीएम से जांच की मांग
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला मौजमपुर के चुंगी क्षेत्र में बेशकीमती सरकारी जमीन को फर्जी बैनामे के जरिये बेचने के मामले में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद नगर के राजा, शिवम समेत कई लोगों ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र दिया। जांच और कार्रवाई की मांग की।
डीएम को बताया गया कि संबंधित भूमि तहसील के राजस्व अभिलेखों में श्रेणी-10 में दर्ज है। अभिलेखों में यह भूमि पर सरकारी संपत्ति के तौर पर दर्ज होने के बावजूद उसकी अवैध रूप से बिक्री कर दी गई। जिस व्यक्ति के नाम पर कब्जा दर्ज था, उसकी मृत्यु हो चुकी है।
इसके बावजूद बिना किसी वैध अधिकार के जमीन की खरीद-फरोख्त करके आरोपी भाग गए। इस भूमि पर कराया जा रहा अवैध निर्माण एसडीएम ने रुकवा दिया है। संवाद