फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand sent to IG for sniffer dog

जैक की मौत के बाद दूसरे खोजी श्वान के लिए आईजी के पास भेजी डिमांड

Mon, 20 Jun 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand sent to IG for sniffer dog
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन के खोजी श्वान जैक के दम तोड़ने के बाद दूसरे श्वान के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। गत दिनों कई बड़ी घअनाओं में साक्ष्य जुटाने के लिए श्वान दस्ते की जरूरत पड़ी थी, जिसे देखते हुए पुलिस लाइन से आईजी लॉजिस्ट्रिक लखनऊ को पत्र भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही नया खोजी श्वान भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के खोजी दस्ते में शामिल लूसी के रिटायर होने के बाद जैक (श्वान) को भेजा गया था। नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स के बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर टेकनपुर ग्वालियर मध्य प्रदेश से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले जैक ने जिले में कई बड़ी वारदात में अहम भूमिका निभाते हुए पुलिस की मदद की। 26 अप्रैल को जैक के दम तोड़ने के बाद एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने सलामी दी थी।
विज्ञापन

इधर, मई और जून महीने में कई बड़ी वारदात होने के बाद पुलिस को खोजी श्वान की जरूरत पड़ी है। इसके बाद पुलिस लाइन से आईजी लखनऊ को पत्र भेजा गया, जिसमें नए खोजी श्वान की मांग की गई। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक रईस अहमद की मानें तो जल्द ही प्रशिक्षित श्वान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed