{"_id":"6ac55a11e626d2817a0680c1","slug":"demand-for-regularization-memorandum-submitted-to-cms-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186718-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नियमित किए जाने की मांग...सीएमएस को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नियमित किए जाने की मांग...सीएमएस को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीएमएस डॉ. सरोज कुमार को ज्ञापन देते कर्मचारी। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों ने नियमित किए जाने की मांग करते हुए मंगलवार को जिलाध्यक्ष मोहम्मद जुबैर की अध्यक्षता में सीएमएस डॉ. सरोज कुमार को ज्ञापन दिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने 10 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक नियमितीकरण नहीं होता, तब तक सभी कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रखते हुए स्वत: नवीनीकरण किया जाए। संगठन की ओर से जारी मांगपत्र में नियमितीकरण, नौकरी की सुरक्षा, लंबित 20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक के भुगतान समेत अन्य मांगें शामिल रहीं।
इसके साथ ही पारस्परिक स्थानांतरण लागू करने, कार्यस्थल से ड्यूटी बदलने के लिए परियोजना निदेशक की अनुमति अनिवार्य करने तथा शाम चार बजे के बाद वर्चुअल मीटिंग, रिपोर्टिंग और कॉलिंग बंद करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में सोनी राजवंशी, रत्ना गुप्ता, गीता रानी, कल्पना देवी, प्रतीक, राहुल, शिवरानी, छाया सक्सेना, रतन सिंह, सचिन श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।