फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Decorated Devi's court buzzed with market

नवरात्रों को लेकर सजे देवी मंदिर, घरों में हुई तैयारी

Sun, 03 Apr 2022 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Decorated Devi's court buzzed with market
शाहजहांपुर में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मां दुर्गा का श्रृंगार करता पूजा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ शनिवार से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत हो जाएगी। घर-घर घट स्थापना होगी। मंदिरों में देवी मां के दर्शन और पूजन को श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। देवी मंदिरों को बिजली की झालरों से सजाया गया है। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। दिनभर पूजन सामग्री की खरीदारी होती रही।
विज्ञापन

नवरात्र में देवी मां के नौ स्वरूपों की आराधना होती है। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर देवी मां की आराधना करते हैं। इससे देवी मांग की कृपा प्राप्त होती रहे। इस बार वासंतिक नवरात्र की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दो अप्रैल शनिवार से हो रही है। समापन नवमी व कन्या पूजन के साथ 10 अप्रैल को होगा। इसको लेकर शुक्रवार को देवी मंदिरों में विशेष तैयारियां हुई। टाउनहाल में तिलक पार्क के सामने स्थित नवदुर्गा मंदिर, टाउनहाल रोड पर बाबा विश्वनाथ मंदिर, खिरनीबाग में काली बाड़ी मंदिर, विसरात रोड पर काली माता मंदिर, चौक में फूलमती मंदिर आदि में सफाई व सजावट की गई।
विज्ञापन

देवी मां की प्रतिमाओं का शृंगार हुआ। इन मंदिरों में शनिवार को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्रों की पूजा शुरू होगी। ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में मेला भी लगेगा। देवी की महाआरती में भक्तिगीतों के साथ दुर्गा चालीसा, दुर्गा गायत्री आदि का पाठ किया जाएगा। वहीं, घरों में नवरात्रों की पूजा के लिए सफाई का कार्य किया गया। लोग बाजार में देवी पूजन सामग्री, मिट्टी के कलश आदि की खरीदारी करने पहुंचे। फलों की बिक्री भी खूब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
श्री रुद्र बालाजी धाम के पुजारी केके शास्त्री ने बताया कि घट स्थापना के लिए शनिवार को सुबह 5.50 से 8.22 बजे तक का समय विशेष शुभ है। दूसरा शुभ मुहूर्त शुभ पूर्वाह्न 11:28 बजे तक शुभ रहेगा।

शाहजहांपुर में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर बिजली की झालरों से सजाया गया श्री बाबा विश्वनाथ मंदि?

शाहजहांपुर में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर बिजली की झालरों से सजाया गया श्री बाबा विश्वनाथ मंदि?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed