{"_id":"617ee2d791c7c81d071bda17","slug":"death-shahjahanpur-news-bly464802428","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नोएडा में नौकरी कर रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नोएडा में नौकरी कर रहे युवक की मौत
विज्ञापन
श्याम मोहन का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खुदागंज (शाहजहांपुर)। नोएडा में नौकरी करने वाले खुदागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी श्याम मोहन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ओमकार का पुत्र श्याम मोहन (22) नोएडा में किसी कंपनी में नौकरी करता था। साथ में नौकरी करने वाले गांव के कुलदीप, लालजी और बुलंदशहर के सुभाष उसे कार से शनिवार सुबह आठ बजे घर पर छोड़ने आए। उन्होंने परिजन को बताया कि श्याम मोहन की तबीयत खराब है। इतना बताकर वे लौट गए। परिजन श्याम मोहन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि रात लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गई।
बड़े भाई अनमोल बाबू ने बताया कि जब अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी तो नहलाते वक्त देखा कि उसकी पीठ पर मारपीट के निशान हैं। परिजन ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने को खुदागंज थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी वकार अहमद खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।