फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death

श्रीनगर में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 20 Sep 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
death
मृतक मान सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। इलरा गांव में रहने वाला मान सिंह (40) पांच महीने पहले श्रीनगर में अपने साथियों के साथ भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। वहां पर किसी तरह उसकी मौत हो गई। परिजन ने साथ काम करने वाले साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मान सिंह की बहन उर्मिला ने बताया कि उसका भाई अप्रैल में बगड़ैर गांव के ही कुछ लोगों के साथ श्रीनगर में ईंट भट्ठे में मजदूरी करने गया था। उसके साथियों ने ही विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन

भाभी सोनी ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे किसी ने फोन कर बताया था कि मान सिंह की मौत हो गई है। उसकी गर्दन के पास नस कटी हुई है। सास प्रेमवती और ससुर प्रताप सिंह उनके शव को लेने जम्मू कश्मीर रवाना हो गए हैं। मान सिंह की शादी हो गई थी, लेकिन पत्नी छोड़ कर चली गई। बहन उर्मिला रोते-रोते कई बार बेहोश हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed