फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death

थाने के सामने मजदूर ने तड़पकर तोड़ा दम

Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
death
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाने के सामने एक मजदूर बेहोश होकर कई घंटे पड़ा रहा लेकिन उसकी सुध किसी ने नहीं ली। काफी देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव गुवारी के रहने वाले रघुवीर (42) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपने भतीजे मुकेश के साथ मजदूरी के लिए शाहजहांपुर आया था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे रघुवीर के सीने में दर्द उठा तो मुकेश ने उसे घर जाने को कहा। रघुवीर ऑटो में बैठकर गांव जा रहा था तभी रास्ते में वह बेहोश हो गया। ऑटो वाले ने रघुवीर को आरसी मिशन थाने के सामने सड़क किनारे लिटा दिया। लोग वहां से निकलते रहे लेकिन किसी ने रघुवीर को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।

लोगों ने डायल-112 को बुलाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। रघुवीर की मौत हो चुकी थी। बाद में किसी सूचना पाकर पत्नी अकेली रघुवीर को लेने आई। पुलिस वालों ने रघुवीर के शव को ऑटो पर लादकर गांव भिजवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed