{"_id":"5f5a7cc08ebc3e37bc4014b8","slug":"death-shahjahanpur-news-bly419375599","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मायके में रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति से मृतका के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बदायूं के थाना उसहैत के ग्राम खेतल नगला निवासी रजनीश की शादी करीब सात वर्ष पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी नेकराम यादव की पुत्री अंजू देवी से हुई थी। अंजू अपने मायके में रह रही थी। रजनीश का आरोप है कि उसकी जमीन अंजू के पिता अपने नाम कराना चाहते थे। उसके मना करने पर अंजू की विदाई नहीं की थी। बृहस्पतिवार को रजनीश को इस्मालपुर गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसकी पत्नी अंजू की पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद शव घर में खड़े नीम के पेड़ पर लटका दिया गया। नजनीश की ओर से ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।
उधर, थाने के हल्का एसआई रामकिशोर का कहना है कि मृतका के पति की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के पिता नेकराम ने घर मे खड़े नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर लेने की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति की तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।