फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death

खुटार में डंपर से कुचलकर दो श्रमिकों की मौत

Thu, 06 Aug 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
death
खुटार। कोल्ड स्टोर में काम करने के बाद साइकिल पर घर जा रहे दो श्रमिकों को एक डंपर ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे पर आसपास के लोगों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र के गांव सौंफरी निवासी वेदप्रकाश (30) और गोधनलाल (35) पड़ोस के गांव सिल्हुआ के पास स्थित कोल्ड स्टोर में मजदूरी करते थे। बुधवार को रात लगभग नौ बजे वह कोल्ड स्टोर में काम करने के बाद साइकिल पर अपने घर जा रहे थे। खुटार-बंडा रोड पर उन्हें पीछे से आए मिट्टी भरे डंपर ने टक्कर दी, जिससे दोनों रोड पर जा गिरे। इसी दौरान डंपर के पहिया के नीचे आने से दोनों की मौत हो गई। इस दौरान गांव सौंफरी के भी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने वेदप्रकाश, गोधनलाल को पहचान कर उनके घर सूचना दी। दोनों ही परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वाहन को बंडा में पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

बेहद गरीब हैं दोनों के परिवार
खुटार। वेदप्रकाश के परिवार का गुजारा मजदूरी से होता है। उनकी शादी नहीं हुई है। गोधनलाल की शादी हो चुकी है। दोनों साथ ही मजदूरी करने जाते थे। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों में गहरी दोस्ती थी। देर शाम परिवार के लोग दोनों के वापस लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत की खबर घर पहुंची, तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed