फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death in accident

पुत्री की विदा के बाद पिता की सड़क हादसे में मौत

Fri, 11 Feb 2022 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:44 AM IST
विज्ञापन
death in accident
बंडा। थाना पुवायां के गांव जारमानो निवासी 45 वर्षीय पुत्र अरुण की बंडा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार को पुत्री प्रतिभा की शादी के बाद विदा कर टेंट का सामान वापस करने बिलसंडा जा रहे थे।
विज्ञापन

अरुण कुमार की पुत्री प्रतिभा की बारात बुधवार को आई थी। शादी के बाद अरुण ने बृहस्पतिवार को पुत्री को विदा किया और शाम को अपने पुत्र प्रवीण और भतीजे प्रीत के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से टेंट का सामान पहुंचाने बिलसंडा जा रहे थे। बंडा बिलसंडा मार्ग पर बंडा कस्बे में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अरुण कुमार गंभीर घायल हो गए। प्रवीण और प्रीत भी घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और अरुण कुमार को सीएचाी ले गई। सीएचसी पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवीण और प्रीत को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

सीएचसी से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी अरूण के परिवार को दी। अरूण की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोग बंडा को रवाना हो गए हैं। प्रतिभा की ससुराल वालों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed