{"_id":"67462a8957c798eb010189e7","slug":"death-and-birth-certificates-are-not-being-made-complaints-came-in-public-hearing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-132035-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मृत्यु और जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन रहे, जनसुनवाई में आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मृत्यु और जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन रहे, जनसुनवाई में आईं शिकायतें
Wed, 27 Nov 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। सबसे अधिक शिकायतें मृत्यु और जन्म प्रमाणपत्र जल्द जारी नहीं करने की आईं। 11 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण हुआ।
मोहल्ला उमरगंज निवासी माया गुप्ता ने कहा कि परिवार के सदस्य के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद नहीं मिला। उनकी शिकायत सुन अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने निस्तारण कराया। मोहल्ला घूरन तलैया निवासी रामविलास ने मृत्यु प्रमाणपत्र और हुंडालखेल निवासी नत्थोदेवी ने जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की। इन सभी के आवेदन निस्तारित कर दिए गए।
एमनजई निवासी मानिस ने भी मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। अधिकारियों ने संबंंधित को जल्द प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए। गाड़ीपुरा निवासी राजरूप ने बताया कि एसडीएम द्वारा जारी होने वाले प्रमाणपत्र के आदेश की नकल दिए जाने में देरी की जा रही है। मोहल्ला बाडूजई निवासी रिजवान ने घर के सामने बनी नाली की सफाई नहीं होने की वजह से घर में पानी भरने की शिकायत की।
विज्ञापन
रामनगर निवासी विकास सक्सेना ने क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की। चर्च कॉलोनी निवासी शशिप्रभा ने स्ट्रीट लाइट सही कराने की शिकायत की। अपर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, लेखा अधिकारी सीपी मौर्य, सहायक अभियंता निर्माण विक्रमाजीत सिंह यादव, सहायक अभियंता (पथ प्रकाश) नरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।