{"_id":"65f894613ad835500b0c0e34","slug":"dead-body-of-newborn-found-in-stream-dogs-scratched-it-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-115284-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धारा में मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धारा में मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोचा
Tue, 19 Mar 2024 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। गांव धारा में तालाब के पास एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। गांव में शव को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।
गांव के पूरब तालाब किनारे घूरे के ढेर पर कोई नवजात शिशु को डाल गया। सुबह लोग तालाब की ओर गए तो शिशु का शव पड़ा देखा। चर्चा हुई तो कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शिशु की मौत हो चुकी थी और उसके शव को कुत्तों आदि ने नोचा भी था। शिशु के सिर में गहरा सुराख भी मिला है। गांव के लोगों ने प्रधान छंगालाल को जानकारी दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और गांव के लोगों से शिशु के बारे में पूछताछ की लेकिन यह पता नहीं चल सका कि बच्चा किसका है और किसने बच्चे को तालाब किनारे लाकर डाला है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। गांव में बच्चे के शव को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि किसी ने लोकलाज के भय से नवजात के शव को रात में घूरे पर फेंक दिया होगा। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम काे भेजा गया है। जांच की जा रही है।