फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead body of married woman found hanging in room in Shahjahanpur

Shahjahanpur: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, फोन पर पिता से बोली थी- हमें यहां से ले जाओ

Fri, 01 Mar 2024 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
dead body of married woman found hanging in room in Shahjahanpur
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव कबरा सलेमपुर निवासी हरेंद्र की 22 वर्षीय पत्नी रीना का शव बृहस्पतिवार रात को कमरे के अंदर रस्सी के सहारे कुंडे से लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली में सब्जी बेचने वाले हरेंद्र की शादी करीब छह साल पहले कांट थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया आस निवासी रामपाल की बेटी रीना के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे। बृहस्पतिवार की रात रीना का शव कमरे के अंदर रस्सी के सहारे लटका मिला है। सूचना के बाद रात करीब डेढ़ बजे मृतका का चचेरा भाई धर्मेंद्र गांव पहुंचा। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले छोटी बहन रामगुनी की शादी की थी। तब से हरेंद्र व उसके परिजन काफी नाराज थे। वह रामगुनी के बराबर ही दहेज देने की मांग कर रहे थे। रामपाल ने उसे दहेज का अन्य सामान भी देने का वादा किया था। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने किया फोन, कहा- हमें यहां से ले जाओ
रामपाल के पास सुबह करीब आठ बजे रीना ने कॉल की थी। उसने विदा कराने की बात कही थी। रामपाल ने आश्वासन दिया था कि वह शुक्रवार को आएंगे। बेटी की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed