फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of a youth found on railway line, identified through mobile phone

Shahjahanpur News: रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, मोबाइल से हुई पहचान

Sat, 15 Nov 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway line, identified through mobile phone
राजू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : udhampur news
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। हरदोई जिले के थाना कछौना क्षेत्र के गांव रैंसो निवासी 40 वर्षीय राजू की शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में गांव ददऊ के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से पहचान हुई। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने ददऊ रेलवे लाइन किनारे पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली। मृतक की जेब से एक बंद मोबाइल मिला। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल चार्ज किया। फिर पुलिस ने दो-तीन नंबरों पर बात की। तब मृतक की पहचान हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजू बृहस्पतिवार की शाम बालाजी धाम जाने के लिए ट्रेन से निकला था। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। उसकी पत्नी नीलम, बेटे अंकित कुमार, अर्पित कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed