फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body kept at home for two days, cremated after receiving copy of FIR

Shahjahanpur News: दो दिन घर में रखा शव, एफआईआर की कॉपी मिलने पर की अंत्येष्टि

Mon, 18 Dec 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body kept at home for two days, cremated after receiving copy of FIR
राधेश्याम का फाइल फोटो
शाहजहांपुर। हादसे में मौत के बाद बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने से आक्रोशित परिजन दो दिन तक शव घर में रखे रहे। नेशनल हाईवे को जाम करने की चेतावनी के बाद पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची। करीब चार बजे बाइक सवार पर केस दर्ज हुआ तब शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव कैलहा निवासी राधेश्याम (55) बृहस्पतिवार शाम खेत से लौट रहे थे। कैलहा तिराहे पर गांव के श्यामू ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद राधेश्याम के पुत्र गिरंद ने थाने में तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गिरंद के पुत्र पुष्पेंद्र के अनुसार तहरीर लेने के बाद उन्हें टरकाया गया। बाइक नंबर लेकर बाद में आने के लिए कहा गया। शनिवार दोपहर तक परिजन इंतजार करते रहे। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर परिजन भड़क गए और शव को नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगाने के लिए चल दिए। इस बीच थाना प्रभारी रोहित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अंतिम संस्कार करने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। तहरीर के आधार पर सेहरामऊ दक्षिणी थाने में शनिवार को तीन बजकर 51 मिनट पर आरोपी श्यामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की कॉपी हाथ में आते-आते अंधेरा होने के चलते अंतिम संस्कार नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में पुलिस ने दो होमगार्ड की ड्यूटी मृतक के घर के बाहर लगाई। रविवार को दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

राधेश्याम के पौत्र पुष्पेंद्र की पत्नी रक्षा गर्भवती हैं। रविवार को राधेश्याम के अंतिम संस्कार के बाद रक्षा की तबीयत बिगड़ गई। शाम को परिजन उसे लेकर ददरौल सीएचसी ले गए जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
- हादसे का मुकदमा दर्ज करने में देरी नहीं की जाती है। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जानकारी की जाएगी।
सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी

राधेश्याम का फाइल फोटो

राधेश्याम का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed