{"_id":"64da715b820800c5bf07ba56","slug":"dead-body-found-in-shivai-river-identified-as-brown-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-2979-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिवई नदी में मिले शव की भूरे के रूप में हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिवई नदी में मिले शव की भूरे के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के शिवई नदी में पड़े मिले 40 वर्षीय व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर रावतपुर गांव के सूरज ने अपने पिता भूरे लाल के रूप में पहचान की।
रविवार को युवक का शव नदी में मिला था। सूचना पर थाना प्रभारी रोहित सिंह ने शव को नदी से निकलवाया था। इसके बाद एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने मौका-मुआयना किया था। शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो भी डाले थे।
सोमवार को रावतपुर के सूरज थाने पहुंचे परिजन ने मृतक का फोटो देखकर पिता भूरेलाल के होने की आशंका जताई। इसके बाद परिवार पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा और शव देखकर पहचान की। मृतक के हाथ की अंगुली में चोट देखकर भी तस्दीक की। परिजन ने बताया कि तीन दिन पहले ही भूरे को गांव में देखा गया था। वह करीब चार महीने से घर से लापता थे। थाना प्रभारी के अनुसार, भूरे की मौत नदी में डूबने की वजह से हुई है। संवाद