{"_id":"611c09518ebc3e42b0178089","slug":"daughter-mother-suicide-shahjahanpur-news-bly456684985","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी का अंतिम संस्कार, आरोपी गब्बर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी का अंतिम संस्कार, आरोपी गब्बर गिरफ्तार
विज्ञापन
मृतका क्रांति देवी और मासूम पूनम का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जहर खाकर जान देने वाली मां-बेटी के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी युवक गब्बर को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कटरा थाना क्षेत्र के गांव परसुराम पुर निवासी रामस्वरूप की शादी करीब आठ साल पहले मिल्कीपुर गांव की रहने वाली क्रांति देवी से हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी पूनम थी। सोमवार को क्रांति देवी ने बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया था। इसके बाद उसने गब्बर के घर के बाहर हंगामा किया था। गब्बर के घर में न होने पर उसके परिजन क्रांति को उसके घर छोड़ आए थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर क्रांति देवी के ससुर लेखराज उसे लेकर कटरा सीएचसी आए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया।
बहन और भांजी की मौत के बाद पहुंचे क्रांति के भाई नरेश ने कटरा थाने में परसुराम पुर के रहने वाले गब्बर उर्फ गजेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। नरेश ने बताया कि कुछ समय से गब्बर और उसकी बहन के बीच संबंध थे। गब्बर ने रविवार को क्रांति देवी को जहर लाकर दिया था और उससे कहा था कि अगर उसे उसके ससुराल वाले या मायके वाले उससे मिलने से रोकें तो वह जहर खा ले। इसी वजह से क्रांति देवी ने अपनी बेटी को जहर देने के साथ ही खुद भी जहर खा लिया था। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद क्रांति देवी और मासूम पूनम के शव परसुराम पुर लाए गए। यहां पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह गब्बर को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। परिजन भी फूल सी बच्ची का शव देखकर बिलख रहे थे।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।