फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughter ate poison after rape, father arrested

दुष्कर्म के बाद बेटी ने खाया जहर, पिता गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2022 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Daughter ate poison after rape, father arrested
खुदागंज (शाहजहांपुर)। शराबी पिता ने बेटी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एक महीने में दो बार घिनौनी हरकत करने से आहत होकर किशोरी ने सिंघाड़े में डाली जाने वाली जहरीली दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला छह मार्च को अपने बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में गई थी। घर में 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस बीच रात में शराब के नशे में आए पिता ने बेटी के साथ मारपीट कर धमकाने के बाद दुष्कर्म किया। पिता की करतूत से परेशान होकर किशोरी ने मंगलवार को घर में रखीं सिंघाड़े में डालने वाली जहरीली दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की। बेटी के जहर खाने पर पिता घर से भाग गया। इस बीच उसकी मां घर पर आ गई। उसने बड़े बेटे को बुलाकर बेहोश बेटी को एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शाम तक उसकी हालत में सुधार होने पर बेटी ने पिता द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी। उसने बताया कि एक महीना पहले पांच फरवरी को परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी में गए थे। तब पिता ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शराबी पति की करतूत को सुनकर मां ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद एसओ धर्मेंद्र कुमार ने धारा 376, 323, 504, लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के तहत धारा तीन व चार में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है, साथ ही आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का इलाज तक कराने को तैयार नहीं था हैवान बाप
महिला के छह बच्चे हैं। बड़ा बेटा 18 वर्ष का है। वह ऑटो चलाता है। उसी की कमाई से पूरा परिवार चलता है। जबकि उसका पिता कोई काम नहीं करता है। सबसे पहले पांच फरवरी को पिता ने किशोरी से दुष्कर्म किया। तब बदनामी होने के डर से उसने परिजन को कोई बात नहीं बताई। इस बीच वह पिता से बचकर रहने लगी। छह मार्च की रात को एक बार फिर से पिता ने दुष्कर्म किया।
बेटी से दुष्कर्म करने के बाद कुछ भी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की करतूत से आहत होकर उसने जहरीली दवा खा ली। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी के परिजन ने बताया कि पिता बेटी का इलाज तक कराने को तैयार नहीं था। उसे डर था कि कहीं उसका भेद बेटी न खोल दें। लेकिन, किशोरी के बड़े भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। भाई का आरोप है कि पिता उसकी बहन को जान से मारना चाहते थे।

-बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की विवेचना चल रही है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। वह ग्रामीणों से गाली-गलौज करता रहता है।
अरविंद कुमार, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed