{"_id":"69517db451531868fb015a85","slug":"darkness-on-the-highway-traveling-in-the-fog-is-dangerous-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-161569-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर अंधेरा... कोहरे में सफर खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर अंधेरा... कोहरे में सफर खतरनाक
विज्ञापन
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तिलहर स्थित ओवरब्रिज पर बंद लाइट। संवाद
शाहजहांपुर। कड़ाके की सर्दी और कोहरे में हाईवे पर सफर करना सुरक्षित नहीं है। हाईवे पर अधिकतर लाइटें खराब पड़ीं हैं। इसके चलते हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसी तरह शहर के सीमावर्ती क्षेत्र भी लाइटें नहीं जलने से हादसा होने की आशंका रहती है। खासतौर पर सड़क पर अचानक आने वाले गोवंशीय पशु रात के समय दूर से नजर नहीं आते हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर में लखनऊ-पलिया हाईवे पर महिला थाने से जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट बंद रहतीं हैं। शाम से ही यहां घुप्प अंधेरा छा जाता है। यहां की सड़क पर गड्ढे होने के कारण अंधेरे में हादसे की आशंका बनी रहती है। यहां से बड़े वाहन गुजरते रहते हैं। वाहन चालक की जरा-सी जानलेवा साबित हो सकती है।
रोजा क्षेत्र में बाइपास से दिल्ली से लखनऊ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलने वाले ओवरब्रिज पर लाइट तो लगी हैं, लेकिन ये जलती नहीं हैं। कोहरे के सीजन में ओवरब्रिज से निकलने वाले वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी हाईवे पर लाइट नहीं जल रहीं हैं। वाहन की रफ्तार तेज होने पर हादसे का खतरा बना रहता है। आए दिन लोग हादसों का शिकार भी होते रहते हैं। एनएचएआई सुरक्षित सफर का दावा करता है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
--
फोटो- 10, 11, 12
ओवरब्रिज की लाइटें बंद, हादसों का खतरा
तिलहर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तिलहर बाइपास ओवरब्रिज पर खंभे पर लगीं स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ीं हैं। रात के समय और घने कोहरे में अंधेरा छा जाने से यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर के बाइपास चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे लाइटों के संचालन के लिए दो-दो जनरेटर लगाए गए हैं। इसके बावजूद रात में लाइटें नहीं जलतीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनरेटर में उपयोग होने वाले डीजल का उपयोग नहीं किया जा रहा। लाइटें चालू नहीं की जातीं और राहगीरों को अंधेरे से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि अंधेरे और कोहरे के कारण लूटपाट जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज की लाइटों को तत्काल चालू कराया जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। हादसा होने से पहले स्थिति को संभाला जाना चाहिए।
--
फोटो- 14
निर्माणाधीन कांट रोड पर भी छाया रहता है अंधेरा
बरेली मोड़ से कांट होते हुए जलालाबाद तक सड़क निर्माणाधीन है। सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। अभी वन विभाग की ओर से पेड़ का कटान शुरू नहीं किया गया है। इसकी वजह से निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है। सड़क पर लाइट नहीं लगी हुई है। इसकी वजह से पूरा रास्ता अंधेरे में डूबा रहता है। हादसे होने का खतरा बना रहता है। पिछले दिनों कोहरा की वजह से कई हादसे हो चुके हैं।
--
लोगों का दर्द
फोटो- 12
ओवरब्रिज पर लाइटें न जलने से हादसों की आशंका बनी रहती है। विभागीय अधिकारी किसी बड़े हादसे के बाद ही जागने का इंतजार कर रहे हैं। जिम्मेदार विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- धीरेंद्र यादव, फतेहपुर गैसरा
--
फोटो- 11
इस समय धान और गन्ने की बिक्री का सीजन चल रहा है। रात में कई बार मिल तक आना-जाना पड़ता है। हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रॉलियां भी निकलती रहतीं हैं। घने कोहरे में अंधेरा होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
- पंकज मिश्रा, मोहल्ला नई बस्ती
--
हाईवे पर लगी लाइटों का सही कराया जाता है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो लाइट खराब हैं, उनको ठीक कराया जाए ताकि राहगीरों को परेशानी न हो।
- नवरत्न, पीडी, एनएचएआई
-- --
कांट-जलालाबाद रोड निर्माणाधीन है। निर्माण पूरा होने के बाद लाइट की व्यवस्था की जाएगी। कुछ स्थानों पर लाइट लगी हैं। कोहरे के मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।
- रथिन सिन्हा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, खंड एक