फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dadraul and Jalalabad emerged as winners in Kabaddi.

Shahjahanpur News: कबड्डी में ददरौल और जलालाबाद बने विजेता

Sun, 18 Jan 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dadraul and Jalalabad emerged as winners in Kabaddi.
शाहजहांपुर में सांसद खेल स्पर्धा के दौरान कबड्डी में दम ​दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सांसद खेल स्पर्धा के तीसरे दिन कबड्डी व वालीबॉल में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। सीनियर वर्ग कबड्डी में ददरौल और जलालाबाद ने बाजी मारी। विजेताओं को जिला कबड्डी संघ के सचिव राहुल तोमर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से हुए आयोजन में कबड्डी प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। सब जूनियर बालक वर्ग में ददरौल ने कटरा को 20-17 से हरा दिया। जूनियर बालक वर्ग में ददरौल ने सदर को 50-47 से हराया। सीनियर बालक वर्ग में जलालाबाद ने तिलहर को 38-8 से हराया। बालिका वर्ग की सब जूनियर प्रतियोगिता में पुवायां ने सदर को 19-17, जूनियर बालिका वर्ग में सदर ने जलालाबाद को 22-06 से हराया। सीनियर वर्ग में ददरौल ने जलालाबाद को 22-12 से हराया।
विज्ञापन

वालीबॉल बालक वर्ग सब जूनियर बालक वर्ग में पुवायां ने जलालाबाद को 15-6, जूनियर बालक वर्ग में ददरौल ने जलालाबाद को 15-8 व सीनियर बालक वर्ग में जलालाबाद ने ददरौल को 15-5 से हरा दिया। इस मौके पर पंकज सक्सेना, अजय पाल वर्मा, निशांत चौधरी, शकील अहमद, मुजाहिद अली, इरफान खान, सत्येंद्र सिंह, शुभम सिंह, अनुराग, राहुल उपाध्याय, इंद्रजीत लोधी आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में सांसद खेल स्पर्धा के दौरान कबड्डी में दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर में सांसद खेल स्पर्धा के दौरान कबड्डी में दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed