फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Czech villagers denied The performance of the tehsil

चेक न मिलने पर ग्रामीणों ने किया तहसील प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2015 11:37 PM IST
जलालाबाद
जलालाबाद Updated Thu, 20 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Czech villagers denied The performance of the tehsil
मिर्जापुर क्षेत्र के कई गांवों के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुुंचे। ग्रामीण फसलों के नुकसान का मुआवजा न मिलने की शिकायत लेकर आए थे। तहसील में किसी अधिकारी के मौजूद न होने पर गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मिर्जापुर के अलावा नूरपुर तरसौरा, कीलापुर कलां तथा उमरपुर आदि गांवों से आए ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों के गांव में फसली नुकसान के नाम पर अभी तक एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी गई। कई गांवों में सर्वे कार्य भी नहीं किया गया। कुछ लोगों ने जैसे तैसे सहायता राशि के चेक हासिल कर लिए, जिनका बैंक से भुगतान नहीं हो रहा। ग्रामीणों का कहना था कि फसलें बर्बाद होने से किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। ऐसी स्थिति में सरकारी सहायता मिल जाए तो काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि अगर मुआवजे के चेक जल्द न दिए गए तो किसान मिर्जापुर ब्लाक परिसर में आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान कुशल प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, दिनेश सिंह राठौर, सागर गुप्ता, रामगोपाल सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed