शाहजहांपुर। मेजर ध्यानचंद्र जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिदिन एक घंटा साइकिल चलाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इसके तहत साइकिल रैली निकालकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया गया।
हथौड़ा चौराहे पर रविवार को डीआईओएस हरिवंश कुमार व जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त हुई। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के करीब 120 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यातायात की व्यवस्था टीएसआई विनय पांडेय ने संभाली। इस मौके पर मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, अजय पाल वर्मा, अनिल मौर्य, निशांत कुमार, इरफान खान आदि मौजूद रहे। संवाद