फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   curant bijali

छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दंपती, पति की मौत

Sun, 28 Nov 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
curant bijali
मिर्जापुर के गांव सिंगापुर में घरों के ऊपर से निकलती बिजली के तार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सिंगापुर के रहने वाले दंगल सिंह (45) शुक्रवार रात करीब नौ बजे मकान की छत पर लकड़ी लेने गए थे। लकड़ी उठाने के दौरान वह छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने दौड़ी पत्नी जशोदा को भी करंट लग गया। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब दस बजे दंगल सिंह की मौत हो गई। पत्नी जशोदा की हालत गंभीर बताई जा रह है।
विज्ञापन

दंगल सिंह चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लेने मकान की छत पर गए थे। मकान की छत के पास से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। लकड़ी उठाते समय दंगल सिंह बिजली के तार की चपेट आ गए। पति की चीख सुनकर खाना बनाने बैठी पत्नी जशोदा उन्हें बचाने के लिए छत पर पहुंच गई। जशोदा ने पति को धक्का देकर तार से अलग करने का प्रयास किया, जिससे उन्हें भी करंट का तेज झटका लगा। घटना के बाद दंगल सिंह के भाइयों और अन्य ग्रामीणों ने दोनों को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रात करीब दस बजे दंगल सिंह की मौत हो गई। जबकि जशोदा की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार सुबह दंगल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर आए दंगल सिंह के भाई दुष्यंत ने बताया कि हाईटेंशन लाइन वर्ष 2006 में डाली गई थी। लोगों के विरोध के बावजूद मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकाली गई थी। लाइन अब जर्जर हो चुकी है। बिजली निगम की लापरवाही से ही दंगल सिंह की करंट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार साल पहले इसी गांव के श्यामबिहारी घर जा रहे थे। गांव में बिजली का तार टूटकर जमीन पर पड़ा था। चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी। इसी तरह गांव की चमेली देवी पानी भरकर घर लौट रही थी। उनकी भी बिजली के तार की चपेट में आने मौत हो गई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक बिजली निगम ने हाईटेंशन लाइन को हटाने या उसकी मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाई। भाई दुष्यंत ने कहा कि वह बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।
छह संतानों के सिर से उठा पिता का साया
दंगल सिंह की के पास तीन-चार बीघा खेती है। वह खेतीबाड़ी और मजदूरी कर पत्नी जशोदा, दो बेटे और चार बेटियों का भरण-पोषण करते थे। सबसे बड़ी बेटी नीलम की शादी हो चुकी है। बेटे रंजीत, सुरजीत, बेटी मिनाक्षी, सलोनी और इंदू की का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिला पंचायत सदस्य ने लिखा था पत्र
मिर्जापुर के ग्राम सिंगापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने 29 सितंबर, 2021 को जिला पंचायत की बैठक में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सीडीओ की उपस्थिति में प्रार्थना पत्र देकर गांव में घरों के ऊपर से निकली विद्युत लाइन को हटाने की मांग की थी। शिकायत को अधिशाषी अभियंता ग्रामीण ने दर्ज कर शीघ्र घरों के ऊपर से लाइन हटवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन लाइन नहीं हटाई गई। अगर समय रहते लाइन हटा ली गई होती तो यह हादसा नहीं होता।

बिजली की लाइन बहुत पुरानी हैं। लोगों ने बिना विभागीय अनुमति के लाइनों के नीचे घर बना लिए हैं। ग्रामीणों को निजी व्यय पर इस्टीमेट बनवाकर लाइनें हटवा लेनी चाहिए थीं। सिंगापुर गांव में भी ऐसी ही पुरानी लाइन है। घटना की जांच की जाएगी। बिजली निगम की ओर से पीड़ित पक्ष की हरसंभव मदद की जाएगी। -आरके सिंह, एसडीओ, विद्युत उपखंड कलान

दंगल सिंह का फाइल फोटो । संवाद

दंगल सिंह का फाइल फोटो । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed