{"_id":"601eeeb68ebc3e4c796d9519","slug":"cultural-shahjahanpur-news-bly4363421135","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण-2021: सिटीजन फीडबैक देकर सर्वोच्च् स्थान दिलाने में करें मदद : सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021: सिटीजन फीडबैक देकर सर्वोच्च् स्थान दिलाने में करें मदद : सुरेश खन्ना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से गांधी भवन में स्वच्छता जागरूकता महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर निगम द्वारा नवंबर और दिसंबर में कराई गई प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों, विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की ओर से सराहना कार्य किया जा रहा है। उनकी शहरवासियों से अपील है कि पिछले साल की तरह ही स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में सिटीजन फीडबैक देकर शहर को देश में सर्वोच्च स्थान दिलाने में सहयोग करें। डीएम इंद्र विक्रम सिंह कहा कि स्वच्छता सिर्फ नगर निगम की ही जिम्मेदारी नहीं, सभी नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के लिए वोट फॉर योर सिटी मुहिम से जुड़ने तथा पोर्टल, एप या फिर टोल फ्री नंबर-1969 पर फीडबैक देने की अपील की। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि, सांसद अरुण सागर ने विचार रखे। इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इनको किया गया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के तहत नगर निगम की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं, शैक्षिक व सामाजिक संस्थाओं, स्वच्छता समितियों, व्यापारिक संगठनों, होटल तथा नर्सिंग होम संचालकों को सम्मानित किया। इनमें प्रमुख रूप से पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं में दीपांशु, सिद्धार्थ सिंह लोधी, फिजा, मुस्कान सक्सेना, राज शर्मा, स्लोगन राइटिंग में आदर्श कुमार, अमृता सागर, रजनी, एश्वर्या मिश्रा, नुक्कड़ नाटक में अथर्व कल्चर सोसायटी, लीड कांवेंट, समीक्षा सांस्कृतिक मंच को सम्मान मिला। शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता में डॉ. इरफान हूमन, लीड कान्वेंट व अनुकृति नाट्य मंच, जिंगल में अंशिका यादव, मोहम्मद उबय, संदीप, स्कूल और कालेज में तक्षशिला पब्लिक स्कूल, एसएस कॉलेज, आर्य महिला कालेज, व्यापारी संगठनों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट), राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट), चैम्पियन मैन के रूप में आईडीसी के सुदेश, क्योर से सौरभ शिवंकर, लोक भारती से प्रेम पाल सिंह, सफाईकर्मी दाताराम, चैम्पियन वूमेन के रूप में अल्पना श्रीवास्तव, निकहत परवीन, दपिंदर कौर, साक्षी सिरारी, पूनम मल्होत्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
स्वच्छता का नारा, कार्यक्रम में फैली रही गंदगी
शाजहांपुर। मुख्य अतिथि मंत्री सुरेश कुुमार खन्ना कार्यक्रम में देरी से पहुंचे। इसके बाद करीब दो घंटे तक स्कूल के छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम होते रहे। लंबे खिंचते कार्यक्रम के कारण लोग वापस होने लगे। कार्यक्रम में कुर्सी पर बैठने को लेकर भी खींचतान देखने को मिली। मंत्री के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में लोग लगे रहे। कार्यक्रम में सम्मानित होने के लिए आने वाले कई लोगों को कुर्सी नहीं मिल सकी। स्वच्छता जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में लोग गंदगी फैलाते रहे। जिन कुर्सियों पर लोग बैठे थे, खाने-पीने के बाद गिलास और नमकीन-बिस्कुट आदि के रैपर को उसी कुर्सी के नीचे छोड़कर जा रहे थे।