{"_id":"69b060c1f44ec9179b0eb939","slug":"crowds-of-passengers-gathered15-buses-increased-on-delhi-route-and-five-on-haridwar-route-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167566-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यात्रियों की उमड़ी भीड़...दिल्ली रूट पर 15 और हरिद्वार मार्ग पर पांच बसें बढ़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यात्रियों की उमड़ी भीड़...दिल्ली रूट पर 15 और हरिद्वार मार्ग पर पांच बसें बढ़ाईं
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस के लगेज कोच में सवार यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। होली के बाद लोगों ने कार्यस्थल पर वापसी शुरू कर दी है। इसके चलते दिल्ली रूट पर 15 और हरिद्वार रूट पर पांच बसों को बढ़ा दिया गया है। शाम छह बजे के बाद भीड़ उमड़ने से यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। एआरएम के अनुसार, सोमवार को 52 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। कमाई के मामले में हरदोई परिक्षेत्र में दूसरे नंबर पर हैं।
त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर 50 बसों को चलाया था। होली से पहले दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा थी, जबकि अब इधर से जाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली रूट पर जाने वालों की भीड़ बढ़ने से सोमवार को परिवहन निगम को 15 बसें अतिरिक्त लगानी पड़ीं। अब कुल 65 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर हो रहा है। इसी तरह हरिद्वार रूट पर पूर्व में एक बस जाती थी। लेकिन अब भीड़ ज्यादा होने से पांच बसें और बढ़ाई गईं हैं।
शाम छह बजे के बाद रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में बसें पर्याप्त नहीं होने के चलते यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। निगम का दावा है कि जिस रूट पर ज्यादा भीड़ होती है, वहां पर बसों को चला रहे हैं।
विज्ञापन
--
प्रोत्साहन योजना खत्म, तीन करोड़ 78 हजार कमाए
होली पर परिवहन निगम की झोली राजस्व से भर गई है। इसी के साथ सोमवार की शाम को प्रोत्साहन योजना का समापन भी हो गया। दस दिन में प्रोत्साहन योजना में निगम की बसों से दो लाख 92 हजार 23 यात्रियों ने सफर किया है। इनसे निगम ने तीन करोड़ 49 लाख 78 हजार रुपये का राजस्व कमाया है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि परिक्षेत्र में कमाई के मामले में हरदोई प्रथम और शाहजहांपुर द्वितीय नंबर पर है।
--
ट्रेनों में भी उमड़ रही भीड़, सीट मिलना मुश्किल
रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ने की वजह से सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। ट्रेनों में सीट को लेकर मारा-मारी मची है। इसके चलते यात्रियों को पायदान व लगेज यान में सफर करना पड़ रहा है।
मंगलवार को डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस को लाइन नंबर एक पर लिया गया। ट्रेन के रुकते ही सीट घेरने के लिए मशक्कत शुरू हो गई। सबसे ज्यादा जनरल कोच में यात्रियों को सवार होने में दिक्कत आई। जनरल बोगी पहले से भरकर आई थी। इसके चलते लोग सवार तक नहीं हो सके। इसके चलते यात्रियों को लगेज यान व पायदान में सवार होना पड़ा। इसी तरह त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्री सीट को लेकर परेशान रहे।
--
यात्रियों में हाथापाई
अप लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस के जनरल कोच में सोमवार की देर रात बोगी में प्रवेश करने को लेकर हाथापाई हो गई। पूछताछ काउंटर से एनाउंस होने के बाद जीआरपी के सिपाही पहुंचे और लोगों को समझाकर सवार कराया।
रात करीब साढ़े दस बजे अमरनाथ एक्सप्रेस को लाइन नंबर तीन पर लिया गया। ट्रेन के रुकते ही कोच संख्या 245848 में सीट घेरने को लेकर यात्री उमड़ पड़े। पहले से भरी बोगी के चलते प्रवेश करना मुश्किल हो गया। पहले प्रवेश करने के लिए यात्रियों में हाथापाई हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा होने पर टीटीई ने पूछताछ काउंटर को सूचना दी। वहां से एनाउंस करने पर जीआरपी के सिपाही पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया।