{"_id":"654e050885ba873f7404f5d6","slug":"crowd-of-people-gathered-in-the-market-on-dhanteras-in-shahjahanpur-2023-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: धनतेरस पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग, खील-खिलौने की हो रही खूब बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: धनतेरस पर बाजार में रौनक, खरीदारी को उमड़े लोग, खील-खिलौने की हो रही खूब बिक्री
Fri, 10 Nov 2023 03:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:55 PM IST
सार
शाहजहांपुर के सदर बाजार, गोविंदगंज, बहादुरगंज, चौक और जलालनगर स्थित बाजारों में खूब भीड़भाड़ देखी जा रही है। सबसे ज्यादा लोग सराफा, वाहन और बर्तन की दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बर्तन की दुकान में खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में धनतेरस पर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में शुक्रवार सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शहर के सदर बाजार, गोविंदगंज, बहादुरगंज, चौक और जलालनगर स्थित बाजारों में स्थित दुकानों पर भीड़ भाड़ देखी जा रही है। सबसे ज्यादा लोग सराफा, वाहन और बर्तन की दुकानों पर खरीदारी करते दिखाई दिए। देर रात तक यह सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंच पर्व की धनतेरस के साथ शुरुआत हो गई। धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने बृहस्पतिवार से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। बर्तन की दुकानें रातभर सजाई गईं, तो सराफा, वाहन आदि के शोरूम भी सजधज तैयार हुए। शुक्रवार को सभी दुकानें फूलों की माला और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजी दुकानों आकर्षक दिख रही थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: जुआरी पकड़ने गई पुलिस ने किसान को पीटकर किया अधमरा, दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से ही बढ़ने लगी भीड़
सुबह 10 बजे के बाद बाजार में भीड़ बढ़ना शुरू हो गया, कोई बर्तन की दुकानों पर स्टील, कांसा, तांबा और पीतल का बर्तन खरीद रहा था, तो कोई सराफा के शोरूम पर सोने-चांदी के आभूषण, लक्ष्मी, गणेश आदि को खरीदने पहुंचा। दो-पहिया और चारपहिया वाहन शोरूप पर भी सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।
कई लोग धनतेरस से पहले बुक कराए गए वाहनों को लेने आए थे। उन्हें वाहन की चाबी सौंपी गई, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे, महिलाओं ने जहां अपने लिए साड़ियां खरीदी, तो पुरुषों ने कुर्ता पैजामा और पैंट-शर्ट पसंद किया। बच्चों के लिए उनके अभिभावकों ने कपड़े खरीदे। इसके साथ ही खील-खिलौना की भी खूब बिक्री हो रही है।