{"_id":"69b076792e05828bc0093a0b","slug":"crossroads-filled-with-illegal-hoardings-and-bannersresponsible-people-unaware-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-167579-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध होर्डिंग-बैनर से पटे चौराहे...जिम्मेदार अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध होर्डिंग-बैनर से पटे चौराहे...जिम्मेदार अनजान
विज्ञापन
सदर बाजार चौराहा पर लगे होर्डिंग। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के चौराहे अवैध होर्डिंग-फ्लैक्स और बैनर से पटे हुए हैं। नगर निगम पिछले दो वर्षों में प्रचार सामग्री का ठेका नहीं कर सका है। शहर के चौराहों पर असुरक्षित ढंग से लगाई गई प्रचार सामग्री आंधी या तेज हवा से टूटकर हादसे का कारण बन सकती है। वहीं, मोड़ से आते वाहन न दिखने से भी हादसे का खतरा रहता है। नगर निगम कभी-कभी होर्डिंग हटवा देता है लेकिन नियमित निगरानी नहीं करता।
मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए थे कि शहरों में खतरनाक स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड को वरीयता दी जाए। विज्ञापन होर्डिंग किसी महापुरुष की प्रतिमा या चित्र को खराब न करें। शाहजहांपुर नगर निगम में मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है। नगर निगम की ओर से 2023 में एक फर्म को प्रचार सामग्री लगवाने का करीब साढ़े सात लाख रुपये में ठेका दिया था।
फर्म का ठेका मार्च 2024 को खत्म हो चुका है। फिर से नगर निगम की ओर से ठेका देने के लिए ई-निविदा निकाली गई है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में इसकी टेंडर की प्रक्रिया पूरी जाएगी। इससे पहले भी चार बार निविदा निकाली जा चुकी हैं, लेकिन ठेका नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
--
तेज हवा और आंधी में होर्डिंग गिरने का खतरा
शहर में खिरनीबाग चौराहा, कवि तिराहा, सदर बाजार चौराहा पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं। इमली रोड पर यूनिपोल लगे हुए हैं। ये सभी इलाके बहुत व्यस्त रहते हैं। तेज हवा या आंधी आने पर होर्डिंग लोगों के ऊपर गिर सकते हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गत वर्ष रात में आंधी आने पर टाउनहॉल में लगे होर्डिंग गिर गए थे और बैनर फटकर सड़क पर लहराने लगा था। कई लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे। शासन की ओर से निर्देश हैं कि मुख्य चौराहों से 50 मीटर दूर होर्डिंग लगाए जाएं लेकिन इसका पालन नहीं कराया जा रहा। पूरे शहर में अवैध रूप से होर्डिंग लगे हुए हैं।
--
शहर में मुख्य चौराहों और व्यस्त स्थानों पर होर्डिंग लगा दिए जाते हैं। तेज हवा या आंधी आने से इनके टूटकर गिरने से हादसा हो सकता है। नगर निगम को व्यस्त क्षेत्रों से होर्डिंग को हटवाना चाहिए।
- मनीष शर्मा
--
मुख्य चौराहों के आसपास होर्डिंग लगा दिए जाते हैं। इससे वाहन चालक मोड़ की तरफ से आने वाले दूसरे वाहन को नहीं देख पाता है। इससे हादसे का खतरा रहता है। इस प्रकार के होर्डिंग हटवाए जाने चाहिए।
- संजय कुमार वर्मा
--
शहर में विज्ञापन के लिए फ्लैक्स-होर्डिंग-बैनर लगाने के लिए निगम की ओर से ई-निविदा निकाली गई है। टेंडर 12 मार्च को खोला जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अवैध रूप से लगे फ्लैक्स-होर्डिंग और बैनर को हटाया जाएगा। नियम के हिसाब से नए होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त