फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crores of Banda's potatoes will be sold in the international market

Shahjahanpur News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकेगा बंडा का करोड़ा आलू

Thu, 08 Feb 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Crores of Banda's potatoes will be sold in the international market
शाहजहांपुर के किसान हिम्मत सिंह के स्टाल में खडे़ जिला उद्यान अ​धिकारी व अन्य। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। बंडा के किसान हिम्मत सिंह का करोड़ा प्रजाति का आलू अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकेगा। इसके लिए आगरा में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण व कृषि विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल वायर सेलर मीट में एमओयू साइन किया गया। इसमें दुबई, जर्मनी व रूस के लिए आलू के निर्यात का अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

दो दिवसीय मीट में जिले के प्रगतिशील आलू उत्पादक किसान हिम्मत सिंह, ड्रैगन फ्रूट उगाने वाले अंशुल मिश्रा, ताइवान पिंक अमरूद के उत्पादक अरविंद अधिकारी, मशरूम उत्पादक आर्यकांत ने हिस्सा लिया था। सभी ने अपने स्टॉल लगाए थे। मीट में शामिल होने आए विदेशी प्रतिनिधियों ने स्टॉलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दुबई, जर्मनी व रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे डॉ. मोबिन खान ने हिम्मत सिंह का करोड़ा प्रजाति का चार कंटेनर आलू प्रतिवर्ष का एमओयू साइन किया है। बेहतर गुणवत्ता वाले आलू से 25 से 30 लाख का फायदा होगा। अभी स्थानीय बाजार और नेपाल में इस आलू की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed