फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crop farmers compensation BJP roared at not

किसानों को फसली मुआवजा नहीं मिलने पर गरजे भाजपाई

Mon, 30 Mar 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Crop farmers compensation BJP roared at not
बेमौसम की बरसात से फसलों का नुकसान उठाने वाले किसानों को अभी तक मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं होने के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करके अफसरों का ध्यानाकर्षण किया। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल के नाम एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को ज्ञापन देकर फसली नुकसान का आकलन निष्पक्षता से कराने और किसानों से विभिन्न मदों में राजस्व की वसूली रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष फिरासत अली खां ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से फसलें तबाह होने पर किसान सरकारी मदद की आस लगाए हैं। एक ओर शासन केनिर्देश पर आसपास के कई जनपदों में किसानों केबीच राहत राशि बांटी जाने लगी, वहीं जिला प्रशासन फसली सर्वे में नुकसान कम करके आंक रहा है। राजस्व कर्मचारियों की मनमानी से फसलों का सर्वे भी कायदे से नहीं हो पाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल शहर अध्यक्ष तसलीम लगारी, आरिफ हुसैन, गज्जू शाह, मुबश्शिर खां, इमरान, हनीफ खां आदि ने बरसात के कारण गेहूं, आलू, सरसों, मटर आदि फसलों का नुकसान उठाने वाले किसानों को तत्काल आर्थिक राहत देकर उनसे सभी मदों में सरकारी बकाय की वसूली रोकने, खेत को इकाई मानकर फसली नुकसान का सर्वे कराने और सर्वे में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में इन्हीं मांगों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed