{"_id":"0a1855e7a3f34a90741e498a5dd54a1e","slug":"crisma-church-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति का पैगाम लेकर आज अवतरित होंगे प्रभु यीशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति का पैगाम लेकर आज अवतरित होंगे प्रभु यीशु
शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाने के लिए मसीह समुदाय बुधवार को तैयारियों में जुटा रहा। इस अवसर पर गिरिजाघरों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। इस दौरान चर्च में गीत और विशेष प्रार्थनाएं भी होती रहीं।
ईसा मसीह के जन्मोत्सव (क्रिसमस डे) को यादगार रूप देने के लिए मसीह समुदाय के लोग दिनभर तैयारियां करते रहे। महिलाओं ने केक के अलावा तमाम प्रकार के व्यंजन बनाने में अपने को जुटाए रखा, वहीं बाजार में भी केक की जबरदस्त बिक्री हुई। युवाओं और बच्चों ने घरों में क्रिसमस ट्री के अलावा अन्य तरह से सजावट की। वहीं गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च समेत अन्य गिरिजाघरों को बिजली की झालरों के अलावा दूधिया रोशनी से सजाया गया है। चर्च के बाहर प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित झांकी भी सजाई गई है।
दुकानदारों ने भी चर्च के बाहर स्टाल लगाकर गुलाब के फूल बेचने शुरू कर दिए हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च रोशनी से जगमगा उठे हैं। लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है।